Tuesday 12 March 2013

निरहुआ" बने ब्रांड अम्बेसडर 

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति का  आगाज़ हो चूका है "भोजपुरी नामा डॉट काम" के माध्यम से . मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी के इस पहले वीडियो पोर्टल का उद्घाटन किया गया . भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस पोर्टल के ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए हैं. वे इस पोर्टल को जन जन तक पहुचाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करेंगे . वी ३ मोबी द्वारा संचालित इस वीडियो पोर्टल के निदेशक अमित चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, अलोक सिंह, राजन सोनी तथा पंकज पाण्डेय हैं . भोजपुरी नामा डॉट काम ने अपना टेग लाइन माटी की महक रखा है अर्थात , भोजपुरी मनोरंजन जगत की हर गतिविधियों पर पोर्टल की पैनी नज़र रहेगी .  फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं। लौन्चिंग समारोह में अभिनेता पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय, अजय दीक्षित, सुशील सिंह, अनिल सम्राट, प्रकाश जैस, यश कुमार मिश्रा , विक्रांत आनद , प्रवेश लाल , उदय तिवारी , मनोज टाइगर , संजय पाण्डेय, अभिनेत्री पाखी हेगड़े, संगीता तिवारी, स्मृती सिन्हा, शुभी शर्मा, अर्चना सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, निर्देशक राजकुमार पाण्डेय,  सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े सैकड़ो लोग मौजूद थे . कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्द हास्य कलाकार सुनील सावरा ने किया .




Friday 8 March 2013

आज 8 मार्च को लांच किया जा रहा है *भोजपुरी नामा डॉट काम - माटी की महक*

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप में 8 मार्च को आगाज़ हो रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल  *भोजपुरी नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देख सकते हैं।
v3mobi प्रस्तुत इस  डिजिटल चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।

Monday 4 March 2013

RAKHELA SHAAN BHOJPURIYA JAWAAN KI SAANDAAR OPENING

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित निर्माता मनोज कुमार चौधरी की मिथिला टाकिज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म राखेला शान भोजपुरिया जवान इसी शुक्रवार बिहार व मुंबई के 70 सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग के साथ प्रदशित की गयी। इस फिल्म ने बिहार के आरा, बक्सर, सासाराम, मोतिहारी सहित दर्जनभर सिनेमाघरों में ऐतिहासिक कलेक्शन दर्ज किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार पवन सिंह के दमदार अभिनय व निर्दशक राजू के बेहतरीन निर्दशन की काफी तारीफ की जा रही है। फिल्म में पवन सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, मनोज टाईगर, सुबोध सेठ, गौरी शंकर, दिलीप सिन्हा व ब्रजेश त्रिपाठी की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीतकार विनय बिहार, संगीतकार पवन सिंह है।

प्यार कवनो खेल ना ह की डबिंग शुरू 

निर्माता और निदर्शक राकेश कुमार के कंपनी राकेश सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म प्यार कवनो खेल ना ह की डबिंग जोर शोर से चल रही है। इस फिल्म में पहली बार भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और लोड़ो मधेसिया और नेहा श्री पहली बार एक साथ नज़र आयेगे. फिल्म प्यार कवनो खेल ना ह पूरी तरह रोमांटिक और एक्शन से भरपूर है.  हलाकि इस फिल्म में खेसारी लाल यादव गेस्ट अपेरियंस किरदार निभा रहे है। फिल्म में कुल ९ गाने है, जिसे सुरों से सजाया है खेसारी लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने ! फिल्म के गाने लिखे है महेश परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने ! जबकि संगीत दिया है एम. एम बदर ने, निर्माता निर्दशक राकेश कुमार, छायांकन बिरजू चौधरी, डांस विशाल, फ़ाइट पपू कराटे, मेकअप धर्मवीर है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, लोड़ो मधेसिया, नेहा श्री, अरुण कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट, मो. आरिफ, सिराज भगत एव उमेश सिंह है,

photo pyar kauno khel n h photo


Friday 1 March 2013

धरती के लाल की भव्य म्यूजिकल लाचिंग 

प्रसाद फिल्म इन्टरप्राइजेस के बैनर तले बनाने जा रही भोजपुरी फिल्म धरती के लाल की भव्य म्यूजिकल लाचिंग पिछले दिनों मुंबई के ट्रीनीटी साउंड स्टूडियो में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के गाये रोमांटिक गीत के साथ संपन्न हुई। संगीतकार राजेश गुप्ता ने विनय बिहारी के लिखे रोमांटिक गीत को पवन सिंह की आवाज में संगीतबध्द किया इस फिल्म के निर्माता उदय शंकर एव लेखक निर्दशक कुमार विकल है। इस फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह उअर सचित कुमार मुख्य भूमिका ने नज़र आयेगे। बाकि कलाकारों का चयन जारी है। फिल्म की शूटिंग मई में बोध गया, नालंदा और राजगीर में शुरू होगी।

निरहुआ अंजना सिंह की जोड़ी वर्दी वाला गुंडा में 

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ व हॉट गर्ल अंजना सिंह की जोड़ी वर्दी वाला गुंडा में नज़र आयेगी। आदिशकित इंटरटेनमेंट व बालाजी सिनेविजन प्रा लि प्रस्तुत इस फिल्म में निरहुआ जहा पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में है। वही अंजना उनकी नायिका है। फिल्म में निरहुआ व अंजना सिंह के ऊपर एक से बढकर एक गाने व द्रश्य फिल्माये गए है। फिल्म के निर्दशन की कमान संभाली है जिगर व विजयपथ जैसे हिंदी फिल्मो के निर्दशक अहमद फरोग सिदिकी ने। निर्माता पपु भाई व राजेश सिंह की इस फिल्म में निरहुआ अंजना के साथ शशिमोहन सिंह, मनोज टाईगर, ब्रजेश त्रिपाठी, गौरी शंकर, व अवधेश मिश्रा की प्रमुख भूमिकाये है। फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा, गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, संगीतकार मधुकर आनंद, छायांकन अकरम खान, नृत्य पपु खन्ना व रामदेवन, एक्शन दिलीप यादव, कार्यकारी निर्माता आशीष ठाकुर है। फिल्म में अभिनेत्री दिव्या दिवेदी पर विशेष आईटम गीत फिल्माया गया है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर शोर से जारी है।

विनय बिहारी की फिल्म में पवन सिंह एव अंजना साथ साथ 

बाबा वैधनाथ फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म प्यार मोहब्बत जिंदाबाद में पवन सिंह एव अंजना सिंह का स्पेशल गाने की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई में की गयी। विनय बिहारी ने बताया की यह फिल्म पूरी तरह पारवारिक फिल्म होगी। इसमे दूर दूर तक अश्लीलता नहीं होगी। इस फिल्म में पहली बार बिहार के 15 नेताओ ने अभिनय किया है। जिसमे प्रमुख अनंत सिंह के नाम का खुलासा विनय बिहारी ने अभी तक किया है। निर्माता, निर्दशक, लेखक, गीत, संगीत विजय बिहारी, छायांकन प्रमोद पाण्डेय, नृत्य कानू मुखर्जी, फाईट दिलीप के यादव है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, पाखी हेडगे, अविनाश शाही, शहीद शम्स, सुशिल सिंह, अनंत सिंह, विनय बिहारी, अंजना सिंह, सीमा सिंह, आनंद मोहन, राजन यादव है।

आर. एस. तिवारी की फिल्म साजन की बाहों में का संगीतमय मुहूर्त

आर. एस. फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्माता - *आर एस तिवारी* के जन्म दिन व सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर *दिल हो गइल कुर्बान* के निर्माण के बाद अपनी अगली फिल्म *साजन की बाँहों में* का शुभ मुहूर्त और *आर एस तिवारी* का जन्मदिन मुंबई के *रितू रिकॉर्डिंग स्टूडियो लोखंडवाला अँधेरी* में फिल्म का एक गीत रिकॉर्ड करके बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस शुभ अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार पहुँच कर आर एस तिवारी को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी और फिल्म के सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी ! फिल्म के निर्देशक मिथलेश अविनाश व सभी लोगो ने विनय बिहारी के लिखे गाने और दामोदर राव के मधुर संगीत में सजाये हुए गाने को खूब सराहा और कहा की ये गाना लोगो को खूब पसंद आएगा। निर्माता आर एस तिवारी को बधाई देने पहुंचे सिने जगत के हस्तियों में *अवधेश मिश्रा, गोपाल राय, विष्णु शंकर बेलु, अनारा गुप्ता, पायल सेठ, अविनाश शाही, राजकपूर शाही, अनूप अरोरा, मनोज दिवेदी, रणजीत नेगी, महेंद्र चौधरी, रितेश जी, महेश आचार्य, पिंटू गिरी, विपिन बिहारी, एस कुमार, बलदेव, अमन सिंह, हरीश जैसवाल, दीपिका सिंह, संजय भूषण पटियाला, उदय भगत, रामचंद्र यादव, डी के शर्मा, डी के शुक्ला, आर एस पाण्डेय, रवि परभाकर, आनंद पाण्डेय, धर्मेश मिश्रा, कौशल शर्मा, सुशिल सिंह, रंजनसिंह, कैलाश माली, लवी श्रीवास्तव, अमिताभ रंजन* इत्यादि थे। कुछ लोगो ने सरस्वती पूजा व फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फ़ोन पर ही बधाइया दी जिसमे भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन, विनय बिहारी, पवन सिंह, रानी चटर्जी, दीपक भाटिया, हीरा यादव, कल्पना, सीमा सिंह, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, उदित नारयण, संतोष मिश्रा, सोनिया मिश्रा, राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, मुकेश पाण्डेय, कुणाल तिवारी, ममता राउत, खुशबु उत्तम, रेखा राव, अनुराधा सिंह, बिपिन सिंह, मोहिनी घोष, राजेश मिश्रा, ममता पाण्डेय, आलोक कुमार, इंदु सोनाली, मोहन राठोड व रुपेश मिश्रा है ! उम्मीद किया जा रहा है कि शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही फिल्म- *दिल हो गइल कुर्बान* के प्रदर्शन के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई और गुजरात के अलग अलग खूबसूरत स्थानो पर किया जायेगा फिलहाल इस फिल्म के कहानी और गानों पर काम किया जा रहा है