Friday 1 March 2013

निरहुआ अंजना सिंह की जोड़ी वर्दी वाला गुंडा में 

भोजपुरी फिल्मो के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ व हॉट गर्ल अंजना सिंह की जोड़ी वर्दी वाला गुंडा में नज़र आयेगी। आदिशकित इंटरटेनमेंट व बालाजी सिनेविजन प्रा लि प्रस्तुत इस फिल्म में निरहुआ जहा पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में है। वही अंजना उनकी नायिका है। फिल्म में निरहुआ व अंजना सिंह के ऊपर एक से बढकर एक गाने व द्रश्य फिल्माये गए है। फिल्म के निर्दशन की कमान संभाली है जिगर व विजयपथ जैसे हिंदी फिल्मो के निर्दशक अहमद फरोग सिदिकी ने। निर्माता पपु भाई व राजेश सिंह की इस फिल्म में निरहुआ अंजना के साथ शशिमोहन सिंह, मनोज टाईगर, ब्रजेश त्रिपाठी, गौरी शंकर, व अवधेश मिश्रा की प्रमुख भूमिकाये है। फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा, गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, संगीतकार मधुकर आनंद, छायांकन अकरम खान, नृत्य पपु खन्ना व रामदेवन, एक्शन दिलीप यादव, कार्यकारी निर्माता आशीष ठाकुर है। फिल्म में अभिनेत्री दिव्या दिवेदी पर विशेष आईटम गीत फिल्माया गया है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर शोर से जारी है।

No comments:

Post a Comment