Tuesday, 15 November 2011

देखन में छोटन लगे


देखना हो अगर हमारे पंखों का परवाज़..
आसमां से कह दो ज़रा और ऊँचा हो जाये...
 
आसमां की ऊँचाई जितनी भी हो के.के.गोस्वामी के ख्वाबों से बड़ी तो नहीं हो सकती... वरना अपने छोटे कद के कारण लोगों के कौतुहल का कारण बने के.के.गोस्वामी एक्टर बनने का ख्वाब ही क्यों देखते..? के.के. ने न केवल ख्वाब देखा बल्कि अपने तसव्वूरों को तस्वीरों में ढालकर लोगों के सामने एक नयी चुनौती भी पेश कर दी... जिस कद-काठी को लोग एक अभिशाप की तरह देखते हैं, वही कद-काठी के.के.गोस्वामी के लिए एक वरदान साबित हुई...
                                   शक्तिमान, जूनियर जी, इधर कमाल उधार धमाल, शाकालाका बूमबूम, सोनपरी, चाचा चौधरी, ssshhhh कोई है, विक्राल और गबराल, सहित लगभग चालीस टीवी सेरिअलों में अपना कमाल दिखा चुके के.के.जब जॉनी लीवर जैसा कॉमेडियन बनने  की तमन्ना लिए मुंबई की सरज़मीं पर आये तो खुद ही कॉमेडी की वजह बन गए... लोगों के होंठो पर तैरती मुस्कान और चुभते तानों ने उन्हें विचलित तो किया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी.. छोटे-मोटे रोल्स से गुजरता उनका सफ़र धीरज कुमार के सीरियल "कुछ भी हो सकता है" तक पहुंचा...और यही उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ... इस सीरियल में उन्होंने इ के गबरू दादा का रोल इतनी शिद्दत से निभाया कि आगे चलकर यही नाम उनकी पहचान बन गया...
                                     "गबरू दादा" को छोटे पर्दे के दर्शक तो पहचानते ही हैं... भोजपुरी दर्शक भी उनसे खूब वाकिफ़ है.. 'रखिया लाज अंचरवा के', 'मृत्युंजय', 'सईयाँ के साथ मडईया में', 'देवरा बड़ा सतावला' और 'सात सहेंलिया' सहित दर्जनों फिल्मों का मनोरंजन कर चुके के.के.गोस्वामी खुद भोजपुरी भाषी हैं, इसिलिय इन फिल्मों से उन्हें खास लगाव है.. लेकिन के.के. किसी हद में बंधना नहीं चाहते.. बहरहाल वो इस वक़्त सब टीवी के टीआरपी नंबर 1 पर चल रहा सीरियल 'गुंटर-गुं' में काफी व्यस्थ्य हैं...
                                      एक आम आदमी की तरह के.के.गोस्वामी के दिल में भी अभी बहुत-सी ख्वाहिशें बाकि हैं.. लेकिम उन्हें मुकद्दर ने अबतक जो दिया है, वो उससे पूरी तरह संतुष्ट हैं... बकौल के.के. कामयाबी का मज़ा तभी है, जब वो मुश्किलों के रास्ते से आये.. उम्मीद है कि इस छोटे कदवाले के.के. की बड़ी सीख उनके चाहनेवालों के काम आएगी.

Sunday, 13 November 2011

LAAJ BHOJPURI MOVIE MUHURAT


नौंटकीवाली से अधिक लोकप्रिय होगी नयी मुन्नी- दीपक दुबे

जीतेश दुबे की फिल्म ‘‘मुन्नीबाई नौटंकीवाली’’ में सिर्फ रानी चटर्जी के ही जलवों की चर्चा नहीं हुई थी, उसमें एक बांका नौजवान भी था, जिसने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। ये युवक था - दीपक दुबे। ‘‘मुन्नी बाई’’ के बाद दीपक एक एक्शन एक्टर के रूप में ‘‘बृजवा’’ में छा गए और भोजपुरी सिनेमा के सितारों की सूची में शुमार हो गए। ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ से अधिक लाभ ‘‘बृजवा’’ ने दिया और दीपक को कई नये आफर्स मिल गये। फिर ‘‘तू ही मोर बालमा’’ ‘‘मार देब गोली केहू ना बोली’’ सरीखी फिल्में आयीं। दीपक सर्वत्र सराहे गए। ‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ के मुहुर्त के अवसर पर दीपक दुबे से हुई बातचीत के संक्षिप्त अंश प्रस्तुत हैः
एक बार फिर ‘‘मुन्नी’’ का साथ मिल रहा है आपको, यह नौटंकीवाली की अगली कड़ी है अथवा ‘‘दबंग’ के गाने का असर?
इसका उत्तर सीधे-सीधे हाँ ना में थोड़ा मुश्किल है। इस फिल्म में ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ वाली जोड़ी है यानी मैं फिर रानी चटर्जी के साथ हूँ, इसलिए यह सवाल और भी पेचीदगी पैदा करता है। हाँ, ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ की तरह यह नयी मुन्नी भी कहीं न कहीं उन्हीं हालातों में पहुँचती है, लेकिन परिस्थितियाँ अलग हैं। एक स्पष्ट समानता है कि दोनों मुन्नियाँ नाचती हैं। रही बात ‘दबंगी’’ के गीत ‘‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’’ का तो ये थोड़ा संयोग भी है। वैसे मुन्नीबाई पहले बन चुकी है इसलिए आप ये नहीं कह सकते कि हमने सिर्फ दबंग के गानों को कैश करना चाहा है और सबसे सही उत्तर तो निर्देशक अजय कुमार ही दे सकते हैं।
‘‘बृजवा’’, ‘‘मार देब गोली.....’’ का दीपक दुबे ‘‘मुन्नी बाई नौटंकीवाली’’ से बिल्कुल अलग था। इसमें किस दीपक का असर है?
इसमें अलग दीपक दुबे मिलेगा। एक टपोरी की भूमिका में दिखूंगा ।
‘‘तू ही मोर बालमा’’ में बात कुछ अलग ही थी, हास्य रस में पगी थी फिल्म। आपको किस तरह की भूमिका ज्यादा आसान लगी?
पहली फिल्म में तो बस सबकुछ निर्देशक के इशारे पर ही करना होता है, फिर कैमरे की आदत पर जाती और अपना ‘‘बेस्ट’’ देने की कोशिश करता है। एक कलाकार के रूप में कामेडी और एक्शन दोनों ही बातें समान रूप से असर करती हैं।
रवि किशन जैसे सीनियर स्टार के साथ आपने ‘‘मार देब गोली केहू ना बोली’’ में काम किया। क्या कुछ सीखने को मिला?
रवि जी अत्यंत समर्पित कलाकार हैं। उनसे तो बहुत कुछ सीखा जा सकता है। लेकिन सबसे सीख ये कि वह सेट पर डायरेक्टर के एक्टर होते हैं; कहीं भी रवि किशन नहीं रहते। यह एक कलाकार के समर्पण भाव का परिचायक है।
‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ के बारे में कुछ और बतायें?
श्री कृष्णा क्रियेशंस कृत ‘‘मुन्नी बदनाम भईल सैंया तोहरे खातिर’’ एक कंपलीट मसाला फिल्म है, जिसे जीतेश दुबे प्रस्तुत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण पायल दुबे कर रही हैं वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान अजय कुमार ने संभाली है। फिल्म इसी साल दिसम्बर में फ्लोर पर जायेगी।
News By:- uday bhagat

Dilwale Bhojpuri Movie - First look

Bhojpuri Movie Dilwale First look Staring:- Viraj Bhatt, Khesari Lal , Director- Ramakant Prashad

Saturday, 12 November 2011

AZAMGADH KE KATTA - HYDER KAZMI NEW MOVIE

भोजपुरी फिल्म ‘रंगबाज’ के ज़रिये अपनी रंगबाजी दिखा चुके हैदर काजमी अब निर्माता दीपा यादव की फिल्म आजमगढ़ के कट्टा में नज़र आयेंगे। फिल्म के संगीतकार एवं निर्देशक राम यादव हैं। इस फिल्म की शूटिंग एक दिसम्बर से आजमगढ़ में की जाएगी। अपराध जगत पर बन रही ‘आजमगढ़ के कट्टा’ को लेकर निर्माता दीपा यादव कहती हैं, "मैंने हैदर काजमी की फिल्म ‘रंगबाज’ देखी थी। फिल्म देखने के बाद ही हमने तय कर लिया कि ‘आजमगढ़ के कट्टा’ में मुख्य भूमिका हैदर काजमी ही निभायेंगे"। साउंड स्टेशन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी और संवाद लिखा है हरिद्वार शर्मा ने। हैदर काजमी के मुताबिक फिल्म ‘आजमगढ़ के कट्टा’ पूर्वांचल के अपराध जगत पर बनी रही है। हैदर काजमी पहली बार आजमगढ़ में शूटिंग करनेवाले हैं। वे कहते हैं मैं बिहार के जहानाबाद का हूं और आजमगढ़ में शूटिंग करना मेरे लिए वाकई एक लाजवाब अनुभव होगा।


Rani Chatterjee - Hot Bhojpuri Actress Photo


Friday, 11 November 2011

CHALBAAZ CHULBUL PANDEY – EDITING START

Editing of Preetiraj film entertainment’s Chalbaaz chulbul Pandey started recently under the supervision of editor Nakul Prasad. Mamta Pawan jha is the presenter of this film. Producer – N. Ahuja, Story- Director – T. Bobby Singh, Screenplay – Dialogue by Rakesh Tripathi, Lyrics- Shyam ji shyam, Krishna Pandey, Music – Sawan Kumar, Cameraman – Anil Dhanda, Dance – Ricky Gupta and Santosh Kumar. Editor – Nakul Prasad, it stars – T. Bobby Singh, Manoj pandey, Rakhi Tripathi, Ritu Mehra, Umesh Singh, Alok Yadav, Gopal Rai, Sonu Jha, Pawan Jha, Matru Singh, Arjun Singh, Sanjeev Mishra, Purnela, Jyoti and Sunita Yadav
News By:- uday bhagat