दिनेश लाल यादव
‘निरहुआ’ मनोज तिवारी तथा पवन सिंह के बाद एक और गायक को आप जल्द ही पर्दे पर अभिनय
करते देख पायेंगे। जी हां भोजपुरी के कई बड़े हिट एल्बम दे चुके
निर्माता और निदर्शक राकेश
कुमार के कंपनी राकेश
सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म प्यार
कवनो खेल ना ह में लाडो मधेशिया
को परदे पर लांच किया जा रहा है.
लाडो मधेशिया का एलबम की दुनिया
में इस समय सिक्का चल रहा है। उनकी जबरदस्त फैन्स फालोअर हैं। फिल्म की शूटिंग
बिहार के छपरा, सीवान, गोपालगंजपूरी
और दिल्ली और नैनीताल के खुबसूरत लोकेशनों पर पूरी कर ली गयी है.
लाडो मधेशिया की नायिका बनी है. राजस्थान की खुबसूरत अदाकारा नेहा श्री।
फिल्म
पूरी
तरह रोमांटिक और एक्शन से
भरपूर है।
फिल्म में कुल ९ गाने है, जिसे सुरों से सजाया है खेसारी
लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने। फिल्म
के गाने लिखे है महेश
परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने ! जबकि संगीत दिया है एम. एम बदर ने, निर्माता
निर्दशक राकेश कुमार, छायांकन बिरजू चौधरी, डांस विशाल, फ़ाइट पपू कराटे, मेकअप
धर्मवीर है. मुख्य कलाकार
लोड़ो
मधेसिया, नेहा
श्री, खेसारी
लाल यादव, अरुण कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट,
मो. आरिफ,
सिराज भगत एव उमेश सिंह है, फिल्म को लेकर
लोड़ो
मधेसिया भी
पूरी तरह उत्साह में है
Showing posts with label Latest News. Show all posts
Showing posts with label Latest News. Show all posts
Saturday, 13 April 2013
Tuesday, 12 March 2013
निरहुआ" बने ब्रांड अम्बेसडर
भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी
क्रांति का आगाज़ हो चूका है "भोजपुरी
नामा डॉट काम" के माध्यम से .
मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी के इस पहले वीडियो पोर्टल का उद्घाटन
किया गया . भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ इस पोर्टल के
ब्रांड अम्बेसडर बनाए गए हैं. वे इस पोर्टल को जन जन तक पहुचाने में उल्लेखनीय
भूमिका अदा करेंगे . वी ३ मोबी द्वारा संचालित इस वीडियो पोर्टल के निदेशक अमित
चौरसिया, ओम प्रकाश सिंह, अलोक सिंह, राजन सोनी तथा पंकज पाण्डेय हैं . भोजपुरी
नामा डॉट काम ने अपना टेग लाइन माटी की महक रखा है अर्थात , भोजपुरी मनोरंजन
जगत की हर गतिविधियों पर पोर्टल की पैनी नज़र रहेगी . फिल्म निर्माण की शुरुआत
से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी
भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक
कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक
विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा।
ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी
निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी
भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा
डॉट कॉम* के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर,
ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को
आत्मसात कर सकते हैं। लौन्चिंग समारोह में अभिनेता पंकज केसरी, सुदीप पाण्डेय,
अजय दीक्षित, सुशील सिंह, अनिल सम्राट, प्रकाश जैस, यश कुमार मिश्रा , विक्रांत
आनद , प्रवेश लाल , उदय तिवारी , मनोज टाइगर , संजय पाण्डेय, अभिनेत्री पाखी
हेगड़े, संगीता तिवारी, स्मृती सिन्हा, शुभी शर्मा, अर्चना सिंह, प्रतिभा
पाण्डेय, निर्देशक राजकुमार पाण्डेय, सहित भोजपुरी फिल्म जगत से जुड़े सैकड़ो
लोग मौजूद थे . कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्द हास्य कलाकार सुनील सावरा ने किया
.
Friday, 8 March 2013
आज 8 मार्च को लांच किया जा रहा है *भोजपुरी नामा डॉट काम - माटी की महक*
भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप में 8 मार्च को आगाज़ हो रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल *भोजपुरी नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देख सकते हैं।
v3mobi प्रस्तुत इस डिजिटल चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम* के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।
Monday, 4 March 2013
RAKHELA SHAAN BHOJPURIYA JAWAAN KI SAANDAAR OPENING
भोजपुरी सिनेमा
के चर्चित निर्माता मनोज कुमार चौधरी की मिथिला टाकिज के बैनर तले बनी भोजपुरी
फिल्म राखेला शान भोजपुरिया जवान इसी
शुक्रवार बिहार व मुंबई के 70 सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग के साथ प्रदशित की
गयी। इस फिल्म ने बिहार के आरा, बक्सर, सासाराम, मोतिहारी सहित दर्जनभर
सिनेमाघरों में ऐतिहासिक कलेक्शन दर्ज किया है। इस फिल्म में सुपरस्टार पवन
सिंह के दमदार अभिनय व निर्दशक राजू के बेहतरीन निर्दशन की काफी तारीफ की जा रही
है। फिल्म में पवन सिंह, प्रतिभा पाण्डेय, मनोज टाईगर, सुबोध सेठ, गौरी शंकर,
दिलीप सिन्हा व ब्रजेश त्रिपाठी की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीतकार विनय
बिहार, संगीतकार पवन सिंह है।
प्यार कवनो खेल ना ह की डबिंग शुरू
निर्माता और निदर्शक राकेश कुमार
के कंपनी राकेश
सिने मिडिया प्रा. लि. के बैनर तले बन रही फिल्म प्यार
कवनो खेल ना ह
की डबिंग जोर शोर से चल रही है। इस
फिल्म में पहली बार भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और लोड़ो
मधेसिया और नेहा श्री पहली
बार एक साथ नज़र आयेगे. फिल्म प्यार
कवनो खेल ना ह
पूरी तरह रोमांटिक और एक्शन से
भरपूर है.
हलाकि इस फिल्म में
खेसारी
लाल
यादव गेस्ट अपेरियंस किरदार निभा रहे
है।
फिल्म में कुल ९ गाने है, जिसे सुरों से
सजाया है खेसारी
लाल यादव, विनोद राठोर, इंदु सोनाली, खुशबू जैन और अलोक कुमार ने ! फिल्म
के गाने लिखे है महेश
परदेशी, कृष्ण बेददी, श्याम देहाती ने ! जबकि संगीत दिया है एम. एम बदर ने,
निर्माता निर्दशक राकेश कुमार, छायांकन बिरजू चौधरी, डांस विशाल, फ़ाइट पपू
कराटे, मेकअप धर्मवीर है. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, लोड़ो
मधेसिया, नेहा
श्री, अरुण
कुमार, अनीता सिंह, सी.पी. भट्ट, मो. आरिफ, सिराज भगत एव उमेश सिंह है,
Friday, 1 March 2013
धरती के लाल की भव्य म्यूजिकल लाचिंग
प्रसाद फिल्म
इन्टरप्राइजेस के बैनर तले बनाने जा रही भोजपुरी फिल्म धरती
के लाल की भव्य म्यूजिकल लाचिंग पिछले दिनों मुंबई के ट्रीनीटी साउंड स्टूडियो
में भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के गाये रोमांटिक गीत के साथ संपन्न हुई।
संगीतकार राजेश गुप्ता ने विनय बिहारी के लिखे रोमांटिक गीत को पवन सिंह की
आवाज में संगीतबध्द किया इस फिल्म के निर्माता उदय शंकर एव लेखक निर्दशक कुमार
विकल है। इस फिल्म में पवन सिंह, अक्षरा सिंह उअर सचित कुमार मुख्य भूमिका ने
नज़र आयेगे। बाकि कलाकारों का चयन जारी है। फिल्म की शूटिंग मई में बोध गया,
नालंदा और राजगीर में शुरू होगी।
निरहुआ अंजना सिंह की जोड़ी वर्दी वाला गुंडा में
भोजपुरी फिल्मो
के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ व हॉट गर्ल अंजना सिंह की जोड़ी वर्दी
वाला गुंडा में नज़र आयेगी। आदिशकित इंटरटेनमेंट व बालाजी सिनेविजन प्रा लि
प्रस्तुत इस फिल्म में निरहुआ जहा पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में है। वही
अंजना उनकी नायिका है। फिल्म में निरहुआ व अंजना सिंह के ऊपर एक से बढकर एक गाने
व द्रश्य फिल्माये गए है। फिल्म के निर्दशन की कमान संभाली है जिगर व विजयपथ
जैसे हिंदी फिल्मो के निर्दशक अहमद फरोग सिदिकी ने। निर्माता पपु भाई व राजेश
सिंह की इस फिल्म में निरहुआ अंजना के साथ शशिमोहन सिंह, मनोज टाईगर, ब्रजेश
त्रिपाठी, गौरी शंकर, व अवधेश मिश्रा की प्रमुख भूमिकाये है। फिल्म के लेखक
संतोष मिश्रा, गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, संगीतकार मधुकर आनंद,
छायांकन अकरम खान, नृत्य पपु खन्ना व रामदेवन, एक्शन दिलीप यादव, कार्यकारी
निर्माता आशीष ठाकुर है। फिल्म में अभिनेत्री दिव्या दिवेदी पर विशेष आईटम गीत
फिल्माया गया है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में जोर शोर से जारी
है।
विनय बिहारी की फिल्म में पवन सिंह एव अंजना साथ साथ
बाबा वैधनाथ
फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म प्यार मोहब्बत जिंदाबाद में पवन सिंह
एव अंजना सिंह का स्पेशल गाने की शूटिंग पिछले दिनों मुंबई में की गयी। विनय
बिहारी ने बताया की यह फिल्म पूरी तरह पारवारिक फिल्म होगी। इसमे दूर दूर तक
अश्लीलता नहीं होगी। इस फिल्म में पहली बार बिहार के 15 नेताओ ने अभिनय किया
है। जिसमे प्रमुख अनंत सिंह के नाम का खुलासा विनय बिहारी ने अभी तक किया है।
निर्माता, निर्दशक, लेखक, गीत, संगीत विजय बिहारी, छायांकन प्रमोद पाण्डेय,
नृत्य कानू मुखर्जी, फाईट दिलीप के यादव है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, पाखी हेडगे,
अविनाश शाही, शहीद शम्स, सुशिल सिंह, अनंत सिंह, विनय बिहारी, अंजना सिंह, सीमा
सिंह, आनंद मोहन, राजन यादव है।
आर. एस. तिवारी की फिल्म साजन की बाहों में का संगीतमय मुहूर्त
आर. एस. फिल्म्स
प्रोडक्शन के निर्माता - *आर एस तिवारी* के जन्म दिन व सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर
*दिल हो गइल कुर्बान* के निर्माण के बाद अपनी अगली फिल्म *साजन की बाँहों में* का
शुभ मुहूर्त और *आर एस तिवारी* का जन्मदिन मुंबई के *रितू रिकॉर्डिंग स्टूडियो
लोखंडवाला अँधेरी* में फिल्म का एक गीत रिकॉर्ड करके बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस
शुभ अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार पहुँच कर आर एस तिवारी को जन्मदिन
की ढेरों बधाई दी और फिल्म के सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी ! फिल्म के निर्देशक
मिथलेश अविनाश व सभी लोगो ने विनय बिहारी के लिखे गाने और दामोदर राव के मधुर संगीत
में सजाये हुए गाने को खूब सराहा और कहा की ये गाना लोगो को खूब पसंद आएगा। निर्माता
आर एस तिवारी को बधाई देने पहुंचे सिने जगत के हस्तियों में *अवधेश मिश्रा, गोपाल
राय, विष्णु शंकर बेलु, अनारा गुप्ता, पायल सेठ, अविनाश शाही, राजकपूर शाही, अनूप
अरोरा, मनोज दिवेदी, रणजीत नेगी, महेंद्र चौधरी, रितेश जी, महेश आचार्य, पिंटू गिरी,
विपिन बिहारी, एस कुमार, बलदेव, अमन सिंह, हरीश जैसवाल, दीपिका सिंह, संजय भूषण
पटियाला, उदय भगत, रामचंद्र यादव, डी के शर्मा, डी के शुक्ला, आर एस पाण्डेय, रवि
परभाकर, आनंद पाण्डेय, धर्मेश मिश्रा, कौशल शर्मा, सुशिल सिंह, रंजनसिंह, कैलाश माली,
लवी श्रीवास्तव, अमिताभ रंजन* इत्यादि थे। कुछ लोगो ने सरस्वती पूजा व फिल्मों की
शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फ़ोन पर ही बधाइया दी जिसमे भोजपुरी के सुपरस्टार
रवि किशन, विनय बिहारी, पवन सिंह, रानी चटर्जी, दीपक भाटिया, हीरा यादव, कल्पना,
सीमा सिंह, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, उदित नारयण, संतोष मिश्रा, सोनिया मिश्रा,
राजेश मिश्रा, फणीन्द्र राव, मुकेश पाण्डेय, कुणाल तिवारी, ममता राउत, खुशबु उत्तम,
रेखा राव, अनुराधा सिंह, बिपिन सिंह, मोहिनी घोष, राजेश मिश्रा, ममता पाण्डेय, आलोक
कुमार, इंदु सोनाली, मोहन राठोड व रुपेश मिश्रा है ! उम्मीद किया जा रहा है कि
शीघ्र ही प्रदर्शित होने जा रही फिल्म- *दिल हो गइल कुर्बान* के प्रदर्शन के बाद इस
फिल्म की शूटिंग शुरू होगी, इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई और
गुजरात के अलग अलग खूबसूरत स्थानो पर किया जायेगा फिलहाल इस फिल्म के कहानी और गानों
पर काम किया जा रहा है
Thursday, 21 February 2013
Bhojpurinama.com - Maati Ki Mahak' will be launched on 8th March
भोजपुरी भाषा
व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप
में 8 मार्च को आगाज़ होने जा रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल *भोजपुरी
नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देखा जा
सकेगा। v3mobi प्रस्तुत इस डिजिटल
चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म
निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जाता
रहेगा, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए
सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा।
भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय
पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो भोजपुरिया समाज के
लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं
और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी
लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम* के
माध्यम से पहुँचाया जायेगा। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार
अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते
हैं।
Tuesday, 4 December 2012
विनय आनंद बने जाबांज पुलिस ऑफिसर
भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार विनय
आनंद अब जाबांज पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आयेगे। ये भूमिका ऐसी होगी की जो भी
देखेगा वह चौक जायेगा। विनय आनंद अपनी आनेवाली फिल्म बिहारी टाईगर में जाबांज पुलिस
ऑफिसर की भूमिका में नज़र आयेगे। विनय आनंद ने बतोर नायक एक और फिल्म साइन की है
जिसका नाम है बिहारी रिक्शावाला। इस फिल्म का निर्दशन कर रहे है अविनाशा त्रिपाठी।
इन दोनों फिल्मो को लेकर विनय आनंद काफी खुश है वे कहते है ये दोनों फिल्मे कमाल की
है।
बॉक्स ऑफिस की रानी अंजना सिंह
भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक
कही जाने वाली अभिनेत्री अंजना सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू कायम रखा है।
छठ के अवसर पर बिहार में रिलीज़ हुई उनकी दोनों ही फिल्मो को बहुत ही अच्छी
ओपनिंग मिली है। छठ पर रिलीज़ हुई उनकी पहली फिल्म थी निर्माता मनोहर कुमार व
निर्देशक रवि भूषण की आंधी तूफ़ान। इस फिल्म में वो विराज भट्ट के अपोजिट है ।
फिल्म की दूसरी जोड़ी पवन सिंह व चांदनी चोपड़ा की है। अन्य कलाकारों में अवधेश
मिश्रा, ब्रिजेश त्रिपाठी , मनोज टायगर, माया यादव , सोम भूषण आदि शामिल हैं।
इसी दिन रिलीज़ हुई अंजना सिंह की दूसरी फिल्म थी निर्माता अनिल कुशवाहा -
गायत्री केसरवानी व निर्देशक मंजुल ठाकुर की लहू के दो रंग . इस फिल्म में वो
खेसारी लाल के अपोजिट नजर आई है। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकारों में राजेश राज व
प्रिया शर्मा शामिल हैं। मात्र दो साल पहले रवि किशन के साथ भोजपुरिया परदे पर
उतरी अंजना सिंह ने अपनी पहली फिल्म से ही पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनके खाते
में ट्रक ड्राइवर, कैसन पियवा के चरित्तर बा, देवरा पे मनवा डोले, दिल ले गइल
ओढनिया वाली, एक बिहारी सौ पे भारी, लावारिस जैसी हिट फिल्मे शामिल हो गयी .
इन फिल्मो में वो रविकिशन, निरहुआ, खेसारी लाल और पवन सिंह जैसे बड़े सितारों
के साथ नज़र आई. अंजना सिंह के पास फिल्मोकी लम्बी कतारें हैं और भोजपुरी में
बन रही लगभग सभी बड़ी फिल्मो में वो भोजपुरी के बड़े सितारों के साथ काम कर रही
है। बलिया में दिलदार सावरिया की शूटिंग कर रही अंजना सिंह छठ पर मिली अपनी
दोहरी सफलता से काफी उत्साहित है वो कहती है की ये सब दर्शको का ही प्यार है .
बहरहाल , अंजना ने अपनी इन दोनों फिल्मो से एक बार फिर साबित किया है की
भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस की रानी वो ही है .
गुंजन पन्त बनी फिल्म निर्मात्री
भोजपुरी फिल्मों की साफ-सुथरी छवि के साथ सिनेप्रेमियों के दिल में उतरकर घर-घर
की लाडली अभिनेत्री *गुंजन पन्त* दर्शकों के बीच पूरी तरह से भारतीय फिल्म का
निर्माण करने हेतु अब अभिनेत्री के साथ-साथ फिल्म निर्मात्री भी बन गयी हैं।
उन्होंने अभी हाल ही में एक भोजपुरी फिल्म- *मुन्नी बदनाम भईल सईयाँ तोहरे
खातिर* के निर्माण की घोषणा की है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी एवं
दीपक दूबे तथा ब्रिजेश त्रिपाठी हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि **मैं बतौर निर्मात्री इस फिल्म में अभिनय नहीं करूँगी, मगर इसका मतलब यह नही हैं कि अब मैं अभिनय को दर किनार कर रही हूँ। बल्कि फिल्म के अच्छे निर्माण हेतु हर पहलुओं को ध्यान देते हुए एक बहुत ही मनोरंजक फिल्म बनाउंगी। मेरी फिल्म पूरी तरह से कामर्शियल होगी और फिल्म के संगीत पर ख़ास ध्यान दूंगी।फिल्म की शूटिंग हम बिहार, उत्तर प्रदेश तथा मुंबई के कई खूबसूरत स्थलों पर करेंगे। बतौर निर्मात्री मेरी यह पहली फिल्म है इसलिए मैं सिर्फ फिल्म के निर्माण में ज्यादा ध्यान देना चाहती हूँ और "मुन्नी" के किरदार के लिए *रानी चटर्जी* ही मुझे परफेक्ट च्वाईस लगती हैं।**
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि **मैं बतौर निर्मात्री इस फिल्म में अभिनय नहीं करूँगी, मगर इसका मतलब यह नही हैं कि अब मैं अभिनय को दर किनार कर रही हूँ। बल्कि फिल्म के अच्छे निर्माण हेतु हर पहलुओं को ध्यान देते हुए एक बहुत ही मनोरंजक फिल्म बनाउंगी। मेरी फिल्म पूरी तरह से कामर्शियल होगी और फिल्म के संगीत पर ख़ास ध्यान दूंगी।फिल्म की शूटिंग हम बिहार, उत्तर प्रदेश तथा मुंबई के कई खूबसूरत स्थलों पर करेंगे। बतौर निर्मात्री मेरी यह पहली फिल्म है इसलिए मैं सिर्फ फिल्म के निर्माण में ज्यादा ध्यान देना चाहती हूँ और "मुन्नी" के किरदार के लिए *रानी चटर्जी* ही मुझे परफेक्ट च्वाईस लगती हैं।**
बतौर अभिनेत्री गुंजन पन्त की शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्में - लक्ष्मण
रेखा, कोठा, यादव पान भंडार, राम लखन इत्यादि हैं। इसके अलावा वह लगातार कई
फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं.
विराट भट्ट की जबरदस्त एक्शन से भरी तड़ीपार
भोजपुरी फिल्म के एक्शन किंग विराज भट्ट का जबरदस्त एक्शन आपको देखने को मिलेगा
फिल्म ‘तड़ीपार’ में। विराज भट्ट ने हाल ही में इस फिल्म को साईन किया है। तुषांत
फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म तड़ीपार का निर्माण अजय सूद तथा निर्देशन अजय
कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म ‘तड़ीपार’ को लेकर विराज भट्ट काफी खुश हैं। वे कहते
हैं ये फिल्म एकदम अलग है। वैसे आपको बता दूं कि विराज भट्ट की इस साल अब तक 6
फिल्मों ने सफलता का नया रिकार्ड बनाया। उनकी इस साल प्रदर्शित फिल्में ‘जानवर’,
‘जान तेरे नाम’, ‘भाई जी’, ‘दुर्गा’, ‘मर्द तांगेवाला’ तथा ‘हिम्मतवाला’ ने उनका
दर्शकों के दिलों पर राज बरक़रार रखा है। विराज भट्ट की ‘हिम्मतवाला’ की सफलता का
आलम यह है कि बिहार तथा मुंबई में इस फिल्म को देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जाने
माने निर्माता-निर्देशक रमाकांत प्रसाद द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘हिम्मतवाला’
हाल ही मुंबई में भी प्रदर्शित हुई है। एक्शन स्टार विराज भट्ट की आनेवाली फिल्मों
में भी उनका जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा। इन फिल्मों में ‘अंतिम तांडव’, ‘कर्जा
माटी के’, ‘प्यार करेला हिम्मत चाही’, ‘दबंग मोर बालमा’, ‘मैदान ए जंग’ तथा ‘लड़ब
मरते दम तक’ भी दर्शकों के सामने होगी। इन सभी फिल्मों में विराज भट्ट का जबरदस्त
एक्शन, रोमांस तथा कामेडी दर्शकों को देखने को मिलेगी।
बालबाल बची पाखी हेगड़े
भोजपुरी फिल्मों की न०-1 अदाकारा पाखी हेगडे पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘‘प्यार
मोहब्बत जिंदाबाद’’ के सेट पर एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गई। दरअसल ‘‘प्यार
मोहब्बत जिंदाबाद’’ की शुटिंग पिछले दिनों चल रही थी। फिल्म के एक गाने की शुटिंग
में पाखी हेगड़े को रेल पटरी क्रास करना था, इसी दौरान उधर से टेन आ रही थी और टेन
का निश्चित दुरी पर ही रूकना तय था, लेकिन चालक की चूक की वजह से टेन नहीं रूकी और
जैसे ही ट्रेन पाखी के पास पहुँची पाखी ने सुझ-बुझ का परिचय दे बगल के झाड़ में कुद
गयी। पूरे सेट पर भगदड़ मच गई और पाखी बेहोश हो गयी। होश मं आने पर पाखी के चेहरे
पर मौत से बचने की खुशी साफ दिख रही थी। पाखी कहती है कि कभी-कभी सीन में सत्यता
लाने में हम डुब जाते है सो कुछ समझ नहीं आता। लेकिन शुक्रिया है भगवान का की मैं
सही सलामत हूँ।
Monday, 5 November 2012
लहू के दो रंग से राजेश राज की भोजपुरी इंडस्ट्री में
पहली फिल्म लहू के दो रंग से ही चर्चा
में नवोदित कलाकार राजेश राज का एक्शन हीरो के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री में
धमाकेदार इंट्री हुई है एव पहली ही फिल्म में सुपरस्टार खेसारी लाल के साथ सेकंड
लीड निगेटिव रोल करने की वजह से पुरे जोर शोर से चर्चा में है। लहू के दो रंग में
अपने किरदार को परदे पर राजेश राज ने जिवंत कर दिखाया ! राजेश राज का इमोशन पार्ट
बहुत ही प्रभावशाली है, उन पर फिल्माया जानेवाला इमोशनल सोंग इतना प्रभावशाली रहा
की शूटिंग के दोरान पूरी यूनिट की आँखों में आसूं आ गए ! यह फिल्म छठ पर्व पर उनकी
फिल्म रिलीज होने से राजेश राज बहुत उत्साहित नज़र आ रहे है। फिल्म के निर्माता अनिल
कुशवाहा गायत्री केशरवानी, निर्दशक मंजुल ठाकुर, लेखक मनोज कुशवाहा, गीत प्यारे लाल
यादव व विनय, संगीत सोनू आनंद, छायांकन प्रमोद पाण्डेय, डांस, कनु मुखर्जी, फाईट
दिलीप यादव, फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह, राजेश राज, प्रिय
शर्मा, संजय पाण्डेय, किरण यादव, आयटम सोंग सीमा सिंह व लावी श्रीवास्तव का है।
शोषण पर बन रही है अरुण पाठक की शोषण दि टार्चर का मुहर्त
अरुण पाठक का नाम उस वक्त चर्चा में आया था जब बनारस में दीपा मेहता की
फिल्म वाटर की शूटिंग को लेकर भरी बवाल हुआ था. बाद में इस फिल्म को शूटिंग
की शूटिंग को रोक देना पड़ा. मिडिया में अरुण पाठक को खलनायक बताया तो वाटर
में काम कर रही शबाना आजमी ने उन्हें प्रोफेशनल सुसाइडर तक कहा. अब अरुण
पाठक
शोषण दि टार्चर नाम की फिल्म बनाने जा रहे है वे कहते है की यह
फिल्म ही नहीं आन्दोलन भी है. यह फिल्म मुझसे यूवाओ की खातिर शुरू करनी पड़ी.
नोजवानो का एक ऐसा वर्ग है, जो सालो से शोषण का शिकार रहा है, जिसमे मै खुद
भी शामिल है. ५२ बार जेल गया. और करीब पांच सो बार अधिक बार मेरी पिटाई हुई.
सिर्फ इसलिया की मै न्याय के लिया लड़ा. मैंने सामाजिक कुरीतियों का विरोध
किया. लेकिन मेरी आवाज दबाने की कोशिशा की गयी! श्रीनिवास इंटरटेनमेंट के
बैनर टेल बन रही इस फिल्म की मुहरत एन्पायर स्टूडियो में किया गया ! इस मोके
पर अरुण ने कहा की उन्हें सादे तेरह साल की उम्र में ही उन्हें टाचर
किया जाने लगा. कभी राजीनीतिक शोषण हुआ. तो अभी पुलिस का टाचर झेलना पड़ा. शोषण
दि टार्चर के निर्माता निर्दशक के
रूप में अरुण पाठक इसे दर्शको के सामने ला रहे है. जिसमे उनका साथ दे रहे
है डायेक्टर दीपक तिवारी ! फिल्म के लिए प्रीति सिधानिया का चयन किया जा
चूका है. फिल्म के तकनीशियन और अन्य कलाकारों का चयन जारी है.
Sunday, 28 October 2012
सीमा सिंह का डांस तड़का अब गुजराती फिल्मो में भी
भोजपुरी फिल्मो
की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह अब गुजराती फिल्मो में भी अपना डांस तड़का दिखाती
नज़र आएगी ! सीमा सिंह ने इसके पहले भोजपुरी के अलावा मराठी, बंगाली फिल्मो में
भी डांस का तड़का लगाया था ! जिसे लोगो ने खूब पसंद किया था ! सीमा सिंह का डांस
तड़का जिस गुजराती फिल्म में नज़र आएगा उसका नाम है आंतक ! इस फिल्म को रवि सिन्हा
ने निर्दशित किया है जिसकी शूटिंग गुजरात के आनंद में की गयी है ! इस फिल्म को
लेकर सीमा सिंह काफी उत्साह में है ! वे कहती है कमल का गाना था जिस पर डांस कर
काफी मजा आया ! सीमा सिंह निर्दशक रवि सिन्हा की भी तारीफ करती है तथा कहती है
रवि सिन्हा जी के साथ इस गुजराती फिल्म में कम करना काफी बेहतर अनुभव रहा ! सीमा
सिंह ने अब तक मराठी की सुपर हिट फिल्मे भोले शंकर, बाप मानुस, कलाशेकर आहेत का
में अपने आयटम नंबर का तड़का दिखाया है सीमा सिंह अब बंगाली फिल्मो में भी अपना
डांस जलवा दिखाती नज़र आएगी ! सीमा सिंह का गजब भरा डांस नज़र आएगा बंगाली फिल्म
लट्टू में ! इस फिल्म की शूटिंग के दोरान सीमा सिंह ने इतना कमल का डांस किया
की जिसने भी सीमा सिंह का डांस देखा सब उनके डांस पर लट्टू हो गये.
Friday, 31 August 2012
भोजपुरी की पहली सिक्वल प्रतिज्ञा २ की शानदार लांचिंग
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पहली
सिक्वल प्रतिज्ञा २ की
शानदार लांचिंग पिछले दिनों मुंबई के टाईम एंड अगेन में की गयी. २००९ की
ब्लाकबास्टर प्रतिज्ञा के सिक्वल प्रतिज्ञा २ कका निर्माण जय माँ आसकमिनी फिल्म्स
के बैनर टेल प्रतिज्ञा फेम निर्माता अनिल समार्ट के कजिन ब्रदर कांगेस नेता संजय
यादव कर रहे है, फिल्म के निर्दशन की कमान एक बार फिर सुशिल कुमार उपाध्याय ने
संभाली है, फिल्म में सुपरस्टार पवन सिंह, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव व अनिल समार्ट
की प्रमुख भूमिका है अभिनेता उपेन्द्र चौधरी और विष्णु शंकर वेलु फिल्म में निगेटिव
भूमिका में नज़र आयेगे ! फिल्म का मुहर्त बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन पहलवान ने
नारियल तोड़कर किया, फिल्म के गीतकार संगीतकार विनय विहार, लेखक संजय रॉय, छायांकन
आर. आर. प्रिंस, प्रोजेक्ट डिजाइनर अनाजय रागुराज व प्रचारक प्रशांत निशांत है, प्रतिज्ञा
२ के लांचिंग पर महानायक कुनाल सिंह, निर्दशक असलम शेख, राजकुमार पाण्डेय, हैरी
फनार्दिस, जगदीश शर्मा, के.डि.देव पाण्डेय, अनिल उपाध्याय, संतोष मिश्र, मंजुल
ठाकुर, अशोक त्रिपाठी, निर्माता सुजीत तिवारी, अनिल कुशवाहा, शंभू पाण्डेय, नीरज डि
गुप्ता, रवि शर्मा, अभिनेत्री संभावना सेठ, मोनालिसा, रिंकू घोष, शुभी शर्मा, काजल
राधानी, संगीता तिवारी, गीतकार प्यारेलाल यादव, संगीतकार मधुकर आनंद, विशन जायसवाल,
बीजेपी सिने यूनियन सहित कई गणमान्य लोग उपरिथ्त रहे
हैदर काज़मी की कालिया आज पूरे बिहार में प्रदर्शित
द रियल रंगबाज़ ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा' के
ख़िताब से सम्मानित अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता 'हैदर
काज़मी'
अभिनीत खाटी भोजपुरिया फ़िल्म ""कालिया""
आज पूरे बिहार में एक साथ प्रदर्शित कि जा रही है. लेखक / निर्देशक 'शिवराम
यादव' द्वारा
निर्देशित इस फ़िल्म को दर्शको को बेशब्री से इंतजार था. इस फ़िल्म को खाटी
भोजपुरिया अंदाज़ में पूरी तरह से 'भारतीय
फ़िल्म' बनाई
गयी है. ताकि हर वर्ग के दर्शक पूरे परिवार तथा बच्चो के साथ देख सकते हैं. म्यूजिक
: अमन श्लोक, गीत: अरविन्द तिवारी, मुख्य कलाकार: हैदर काज़मी, अक्षरा सिंह, राम
मिश्रा, सी.पी. भट्ट, बिपिन सिंह, पूजा यादव, नीलिमा सिंह, अलीशा & बालेश्वर सिंह
एवं अनिल यादव इत्यादि हैं.
फ़िल्म का म्यूजिक 'नरजिस
म्यूजिक' ने रिलीज किया है. फ़िल्म
का संगीत पहले से ही हिट हो चुका है. यू ट्यूब एवं संगीत 'भोजपुरी चैनल' पर
दर्शकों ने खूब सराहा है.
Subscribe to:
Posts (Atom)












