Thursday, 12 April 2012

"कालिया" में दबंग महिला के किरदार में सी० पी० भट्ट

हर प्रकार के किरदार को सहजता से निभाने वाले अभिनेता "सी० पी० भट्ट" का "गुड लक" ही कहा जायेगा कि उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्मों में अभिनय किया है सबकी सब बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं. इनकी सफलता का आलम यह है कि- "कहाँ जइबा राजा नजरिया लड़ाई के", "भईया के साली ओढ़निया वाली", "साजन चले ससुराल", हैदर काज़मी अभिनीत- "रंगबाज़" इत्यादि लगभग 50 फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं को निभाते हुए सफलता का परिचम लहराया है. इस साल में भी कई बड़े बैनर की फ़िल्में प्रदर्शित होने वाली हैं, जिनके सफल होने के उम्दा आसार हैं क्योंकि सभी फिल्मों का निर्माण टेक्नीकल रूप से मज़बूत है.
अब सबसे बड़ी खबर "ए०एस०सी० डिजिटल प्रा०लि०" के बैनर की निर्माणाधीन व "हैदर काज़मी" अभिनीत तथा निर्देशक-"शिवराम यादव" की फिल्म- "कालिया" के एक सीन में दबंग महिला की भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगे. आपको बता दें कि इस फिल्म में उनकी एक हिरोईन भी हैं- चर्चित आईटम डांसर "अलीशा" जिसके साथ प्यार, रोमांस व गीत गाते हुए नज़र आयेंगे, परन्तु फिल्म के हर सीन में सी०पी० भट्ट ने अलग-अलग रूप धारण किया हुआ है और हद तो तब हो जाती है जब एक दृश्य में कोठेवाली दबंग बाईजी का गेटप उनको शक के दायरे में खड़ा कर देती है.
उनकी अन्य प्रदर्शित होने वाली फिल्म- घात, प्यार हो जाला, धनिया के थाना, अँधा कानून, काली, यादव पण भंडार, मेहरारू जिंदाबाद, इ है मुंबई नगरिया तू देख बबुआ इत्यादि के अलावा दो हिंदी फिल्म- "वी लव मुंबई" तथा फिल्म- "शबनम मौसी" के निर्माता- "मनोज जैसवाल' द्वारा निर्देशित फिल्म- "मुखौटा (द सोल)" है.

kahe kaila ham se ghat Wallpaper


Monday, 9 April 2012

Ranveer First look


बम्पर ओपनिंग के साथ प्रदर्शित हुई रोमांटिक लव स्टोरी जान तेरे नाम

आदिशक्ति इंटरटेनमेंट सीता आर्ट्स प्रस्तुत एव कुमारी माई मूवीज के बैनर तले रोमांटिक एक्शन लव स्टोरी जान तेरे नाम ६ अप्रैल से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई ! फिल्म को बिहार के 45 से अधिक सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग मिलीहै ! प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशय्क रमाकांत प्रसाद की इस फिल्म में भोजपुरी के नए सितारे खेसारी लाल यादव विराज भट्ट तनुश्री चटर्जी प्रिया शर्मा मनीष चतुर्वेदी नीरज राज पोडेल देव सिंह धामा वर्मा व ब्रिजेश त्रिपहती की प्रमुख भूमिक्ये है ! फिल्म में खेसारी व तनु का लव एंगल है ! फिल्म की कहानी इन दोनों के इर्द गिरध घुमती है ! खेसारी और तनु एक दुसरे से प्यार करते है ! विराज भट्ट इन दोनों के प्यार के विरोध में है ! खेसारी और तनु एक दुसरे को कैसे हासिल करतेहैयादवी फिल्म का क्लीमाक्से है ! फिल्म के संगीतकार गीतकार अशोक कुमार दीप छायांकन देवेंदर तिवारी सम्पधक दीपक जुल लेखक मनोज कुशवाहा है ! फिल्म के गाने पहले से ही लोकप्रिय हो चुके है !

स्मृति सिन्हा को पदमा खन्ना पुरुस्का

साजन चले ससुराल से चर्चा में आयीं भोजपुरी की नयी सनसनी स्मृति सिन्हा को हाल ही में बिश्ब भोजपुरी समेलन में पदमा खन्ना पुरुस्कार से समानित किया गया है ! स्मृति को यह पुरुस्कार भोजपुरी सिनेमा में उलेखनीय योगधन के लिए दिया गया है ! रंगीला बाबु से भोजपुरी परदे पर दस्तक देने वाली बिहारी बाला स्मृति सिन्हा इस साल दर्गानो फिल्मे में नज़र आयेगी ! स्मृति इस पुरुस्कार को पाकर काफी उतशाहित है

Friday, 6 April 2012

गोला बारूद के प्रोमोशनल सोंग में अंजना सिंह

भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक अंजना सिंह व प्रसिद्द अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी, भोजपुरिया खलनायकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा, कोमेडी किंग मनोज टाइगर पर ग्रीन चिल्ली फिल्म्स एंड मिडिया प्राइवेट लिमिटेड की फिल्म गोला बारूद का प्रोमोशनल सोंग मुंबई के रसियन विला में शूट किया गया. पीछा करके हमार लोगवा चुम्मा माँगा ता .. बोल वाले इस गाने को भोजपुरी की इन प्रसिद्द सितारों को डांस मास्टर रिक्की गुप्ता ने दो दर्ज़न डांसरो के साथ फिल्माया . यही नहीं इस गाने को बड़े कैनवास पर ले जाने के उद्देश्य से इस गाने के लिए भोजपुरी के नंबर वन निर्देशक राज कुमार आर.पाण्डेय और कैमरामेन से निर्देशक बने फ़िरोज़ खान का सहयोग लिया गया. प्रसिद्द वितरक प्रदीप सिंह व पी.जे फिल्म्स एंड मुजिक के हरीश जायसवाल ने बताया की अंजना सिंह पर प्रोमोशनल सोंग फिल्माने का उद्देश्य फिल्म के स्तर को और उंचा उठाना है क्योंकि अंजना सिंह आज की व्यस्ततम अदाकारा है , इसके अलावा भोजपुरिया दिग्गजों की मौजूदगी से गाने की शोभा और बढ़ गयी है. अंजना सिंह के अनुसार, जब उन्हें यह प्रस्ताव आया तो उन्होंने एक पल की देरी किये बिना हाँ कर दी क्योंकि भोजपुरी में प्रोमोशनल सोंग का चलन अभी शुरू नहीं हुआ है.

"रैना गेडाम" मराठी बाला का भोजपुरिया प्रेम

सिनेमा के रुपहले परदे पर अपने आपको देखना हर कलाकार बचपन से ही सपना सजो लेतें हैं. जी हाँ, नागपुर, महाराष्ट्र की मराठी बाला "रैना गेडाम" भी लगबग 5 वर्ष की उम्र में जब पहली बार स्कूल में एक फंक्शन में भाग लेने पर प्रथम पुरस्कार मिला तो अभिनय के प्रति उनका लगाव बढ़ गया. उसके बाद हमेशा स्कूल से लेकर कालेज तक कभी "प्रथम" तो कभी "द्वितीय" पुरस्कार विजेता होने की वजह से फिल्मों में अभिनय करने की लालसा जागृत हो गयी. उन्होंने "न्यू टैलेंट्स ग्रुप" के निर्देशक- " योगेश सोमन" तथा निर्देशक "देवदत्त" के साथ दो साल तक थियेटर करने के बाद "अनिल पुणेकर" द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म-"सूर्योदय" से फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत किया. साथ ही "आदिल खान" द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म- "बेड़िया" (कला फिल्म) में भी अभिनय का मौका मिला.
"नृत्य कला" को प्रथम वरीयता देने वाली नृत्यांगन व अदाकारा "रैना गेडाम" कई मराठी व हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में भी सक्रीय हो गयी हैं. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म- "लड़ाईला अंखिया इ लौड़े राजा" थी. उनकी अन्य आने वाली फिल्में हैं- "दिल ले गईल ओढनिया वाली", "पाखंडी", "बाडीगार्ड हमार" तथा "पूर्वांचल का डाँन" और तीन हिंदी फिल्मों की भी बात चल रही है