Friday 30 December 2011

दिनेश लाल यादव निरहुआ : फीका पड़ता स्टारडम

भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए यह साल कुछ ख़ास नहीं रहा और इनका स्टारडम फीका पड़ता दिखाई दिया। निरहुआ ने वर्ष की शुरुआत आखिरी रास्ता से की जिसको मकर संक्रांति के चलते बढ़िया ओपनिंग मिली जिसके सहारे फिल्म ने औसत कारोबार कर लिया। होली में रिलीज होने वाली रमाकांत प्रसाद निर्देशित "दिलजले" ने बिहार और मुंबई में काफी अच्छी ओपनिंग पाई और साल की पहली हिट फिल्म साबित हुई। हालांकि दिलजले उत्तर प्रदेश में औसत ही रही। इसके बाद आई बड़े बड़े नामों से लैस फिल्म दुश्मनी जो दर्शकों को लुभा ना सकी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। दिनेश लाल यादव निर्माता के तौर पर सफल साबित हुए जब उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन द्वारा सफल फिल्म औलाद का निर्माण किया। इसके बाद दुर्गापूजा पर आई निरहुआ मेल जो एक बार फिर त्यौहार का फ़ायदा उठाते हुए औसत व्यापर करने में सफल रही। कुल मिलाकर इस साल दिनेश लाल यादव का क्रेज दर्शकों में कम होते हुए दिखाई दिया जिसका बहुत बड़ा वजह इनके फिल्मों के चुनाव को भी माना जा रहा है। आशा करते हैं की साल २०१२ में दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने स्टारडम को वापस पाने में सफल होंगे।

No comments:

Post a Comment