Friday 16 December 2011

छठा भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स संपन्न

वी॰आर॰ मल्टीमीडिया द्वारा आयोजित छठा भोजपुरी फिल्म अवार्ड कल सभी बड़े सितारों की गैर मौजूदगी में संपन्न हुआ . निरहुआ को ‘‘रणभूमी’’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। वहीं अभय सिन्हा व टी॰पी॰ अग्रवाल निर्मित ‘‘रणभूमी’’ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (निरहुआ), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (अनिल अजिताभ), सर्वश्रेष्ठ छायांकन (दामोदर नायडू), सर्वश्रेष्ठ आईटम गर्ल (संभावना सेठ), सर्वश्रेष्ठ साउंड रिकार्डिस्ट, सवश्रेष्ठ महिला पाश्र्व गायिका (रीचा शर्मा), सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ पटकथा (अनिल अजिताभ) सहित नौ पुरस्कार मिले वहीं अभय सिन्हा द्वारा ही निर्मित ‘‘आज के करण अर्जुन’’ को सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशक (आर॰पी॰ यादव) सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार महिला (निलीमा सिंह) का पुरस्कार दिया गया। हरिश गुप्ता की फिल्म ‘‘दिल’’ को सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशक (श्रवण-अवधेश), पुरूष सहायक कलाकार कुणाल सिंह, सर्वश्रेष्ठ खलनायक अवधेश मिश्रा, सर्वश्रेष्ठ काॅमेडियन मनोज टाईगर, सर्वश्रेष्ठ कहानी (एम॰आई॰राज) सहित 5 पुरस्कार मिलें। साल की ब्लाॅक बस्टर फिल्म देवरा बड़ा सतावेला.. को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रानी चटर्जी, सर्वश्रेष्ठ गीत (राजकुमार पाण्डेय श्याम देहाती), संगीतकार (मधुकर आनंद), डांस डायरेक्टर (कानू मुखर्जी) का पुरस्कार मिला। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार मिला।
सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता लहरिया लुट ए राजा जी के लिए मनोज पाण्डेय को मिला वहीं सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री (विभूती त्रिवेदी) एवं राष्ट्रीय अखण्डता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘‘नजरिया तोहसे लागी’’ को मिला। लाईफ टाईम एचिभमेंट पुरस्कार से विजय खरे को नवाजा गया वहीं भोजपुरी फिल्मों के प्रचार प्रसार में योगदान देने के लिए मशहुर प्रचारक स्व॰ प्रशात उज्जवल को विशेष पुरस्कार दिया गया। महुआ टी॰वी॰ के सी॰एम॰डी॰ पी॰के॰ तिवारी को भी विशेष पुरस्कार दिया गया। अवार्ड का संचालन राजीव निगम व अमर ज्योति ने किया। अवार्ड मंे अभिनेत्री संभावना सेठ, रानी चटर्जी, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, अवधेश मिश्रा, पंकज केसरी व अभिनेत्री छवि पाण्डेय ने नृत्य प्रस्तुतियाँ दी। अवार्ड में मुख्य रूप से महुआ टी॰वी॰ के मालिक श्री पी॰के॰ तिवारी, चीफ इनकम टैक्स आर॰के॰ राय, गणेश आचार्य, चैतन चैहान, अजय सिन्हा, अभिनेता अनुपम श्याम, रजा मुराद व मुश्ताक खान उपस्थित रहें। लगातार पाँच वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ नायक का पुरस्कार पाते रहे रवि किशन इस वर्ष शो में नहीं आये वहीं अन्य कोई बड़ा सितारा भी नहीं दिखा।

No comments:

Post a Comment