Sunday 11 December 2011

काम न आया हाट नीतू का जलवा, 'देसवा' को नहीं मिले दर्शक

पटना. गरम मसाला की हॉट अदाकारा नीतू चंद्रा की हॉट अदाएं उनके भाई की फिल्म ‘देसवा’ के काम नहीं आ सकी। शुक्रवार को पटना समेत राज्य के 17 सिनेमा घरों में फिल्म रिलीज हुई। कारोबार के दृष्टिकोण से फिल्म छोटे बजट वाली भोजपुरी फिल्मों को भी नहीं पछाड़ सकी। पहले तो देसवा को खरीदार नहीं मिलने की बात चली।

रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों का इंतजार रहा। रिलीज के पहले दिन पटना के किसी सिनेमा हॉल ने देसवा को नहीं खरीदा। नीतू चंद्रा ने अपने भाई नीतीन चंद्रा की फिल्म को शर्तो के आधार पर सिने पोलिश में लगवाया। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए नीतू ने फिल्म में ‘सइंया मिले लड़कइयां ..’ गाने पर आइटम सॉन्ग किया था।

बिहार में वर्ष 2003 की सत्ता और 2009 की व्यवस्था परिवर्तन को दिखाया गया है। इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी देखा था। फिल्म के निर्देशक नीतीन चंद्रा ने कहा कि बिहारियों की संवेदनहीनता ही है कि हॉल खाली है। फिल्म किसी और भाषा में बनती तो नजारा कुछ और होता।

सिने पोलिश ने रखी नीतू के सामने शर्त

देसवा फिल्म चलाने के लिए सिने पोलिश के संचालकों ने बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा और निर्देशक नितिन चंद्रा के सामने शर्त रखी की वे फिल्म को सिर्फ दो शो में चलाएंगे। पहला शो सुबह 9:15 में चलेगा और दूसरा शो रात के 8 बजे। अगर फिल्म का प्रदर्शन ठीक रहा तो अन्य शो में स्थान दिया जाएगा।

पहले शो में मात्र 6 दर्शक

सिने पोलिश में देसवा का पहला शो सुबह 9:15 में चला तो दर्शक मात्र 6 ही पहुंचे। 191 सीटों वाला हॉल पूरी तरह से खाली रहा। सिने पोलिश के मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि शनिवार को यह फिल्म शाम 05:05 तथा 7:45 में चलेगी। इसके लिए 200 सीटों की बुकिंग हो चुकी है।

'भोजपुरी फिल्मों से जुड़े लोगों ने रची साजिश'

देसवा के निर्देशक नीतीन चंद्रा ने कहा कि फिल्म को श्रीलंका, कोरिया, थाईलैंड में पसंद किया जा रहा है पर बिहार में अपनी भाषा की फिल्म को तवज्जो नहीं मिली। उन्होंने कहा भोजपुरी फिल्मों से जुड़े कुछ लोगों ने इस भाषा को कॉल गर्ल बना दिया है तथा उसकी कमाई खा रहे हैं। उन्हीं लोगों ने साजिश रची और देसवा के बारे में कई अफवाहें फैलाईं। सिने पोलिश के मैनेजर अभिषेक कुमार ने बताया कि शनिवार को यह फिल्म शाम 05:05 तथा 7:45 में चलेगी। इसके लिए 200 सीटों की बुकिंग हो चुकी है।


No comments:

Post a Comment