Friday 6 January 2012

अमिताभ और सीमा सिंह दोनों हैं इलाहाबाद के

हिन्दी फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन और डांसिंग क्वीन सीमा सिंह में क्या समानता है शायद कुछ नहीं, मगर कुछ समानता है। अमिताभ बच्चन और सीमा सिंह दोनों उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के हैं और एक समानता यह भी है कि अमिताभ बच्चन और सीमा सिंह दोनों ने कड़ी मेहनत के बाद सिनेमा जगत में नंबर वन की पोजीशन बनायी। जी हां! सीमा सिंह आज भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन हैं। दर्शक उन फिल्मों को ज़रूर भारी तादाद में देखने आते हैं जिसमें सीमा सिंह का डांस तड़का हो। पिछले साल जितनी भी भोजपुरी की फिल्मं प्रदर्शित हुई 80 प्रतिशत फिल्मों में सीमा सिंह का आयटम नंबर था। छोटे पर्दे के रियलटी शा ‘नाच नचईया धूम मचईया’ की विजता भी सीमा सिंह हैं। बीते साल उन्होंने डांसिंग क्वीन का खिताब भी जीता। सीमा सिंह पिछले दिनों इलाहाबाद गयीं तो उनका वहां ज़ोरदार स्वागत किया गया। सीमा कहती हैं ‘नाच नचईया धूम मचईया’ की विजेता बनने तथा अपने सफल कैरियर के बाद मैंने अपने गांव में एक पूजा रखा था मैं उसमें शामिल होने गयी तो इतनी भीषण ठण्ड में भी लोगों का भारी हुजूम आ गया। सीमा सिंह के साथ लोगों ने तस्वीर निकलवाई और आटोग्राफ भी लिये। लोगों ने सीमा को एक बेटी और बहन जैसा सम्मान दिया। वैसे आपको बता दूं कि बेटी के उत्कृष्ट कार्य के लिए उनके मां बाप को सम्मानित करने की परम्परा सिनेमा जगत में नहीं देखने को मिलती है, मगर पहली बार डांसिंग क्वीन सीमा सिंह के माता पिता का एक रियलटी शो में सम्मान किया गया था। भोजपुरी सिनेमा में अपने आयटम नम्बर के लिए डांसिंग क्वीन का अवार्ड पा चुकी सीमा सिंह के पिता राज कुमार और मां नर्बदा सिंह का सम्मान पिछले दिनों डांस शो ‘नाच नचईया धूम मचईया’ के सेट पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किया गया था। सीमा सिंह के पिता राज कुमार सिंह टाईम्स आफ इंडिया के प्रिंटिंग विभाग में कार्यरत हैं जबकि मां नर्बदा सिंह एक सामान्य गृहणी हैं। मां बाप को अपनी बेटी पर गर्व है। वे कहते हैं सीमा सिंह ने अपने बल पर अपनी जगह बनायी है और हमें गर्व होता है जब लोग हमसे पूछते हैं कि आप सीमा सिंह के पिता हैं। 

No comments:

Post a Comment