Monday, 5 December 2011

Bhojpuri video Songs download collection

Jiyan Hota Raja Ji Choliya kahi Na Kahi Det Biya Kukhata Dewara Kukhta Laika Ho Jai Remote Se
Monalisa and Rani
Hot Bhojpuri song
Marad Bin Dehiya Darad Kare

Sunday, 4 December 2011

प्यार के बंधन ना टूटे मितवा के म्यूजिक ने मचाया धूम…..


निर्देशक महमूद आलम की जल्द ही रिलीज होनेवाली भोजपुरी फिल्म ‘प्यार के बंधन ना टूटे मितवा’ के गीत-संगीत ने इनदिनों जबरदस्त धूम मचाया हुआ है. बिहार और यू.- पी. के गाँव- गाँव में इस फिल्म के गाने खूब चाव से सुने जा रहे हैं. खासकर फिल्म के तीन गाने हद से ज्यादा पसंद किये जा रहे हैं जिनमे से – टाइटल सोंग, प्यार के बंधन ना टूटे मितवा……., चाहे लाख सितम करेले दुनिया……. और गोरिया पे नज़र मत लगायीं बाबू साहेब …… हैं जिसे एक बार जो सुन रहा है बस इन गानों का कायल हो जा रहा है. इन कर्णप्रिय गीतों को अपनी धुनों से सजाया है मशहूर संगीतकार राजेश गुप्ता ने, गानों के बोल लिखे हैं श्याम देहाती और जाहिद अख्तर ने जबकि गानों में अपनी मधुर आवाज दी है पामेला जैन, उदित नारायण और आलोक कुमार जैसे गायकों ने. फिल्म प्यार के बंधन ना टूटे मितवा का संगीत किंग म्यूजिक के बैनर तले जारी हुआ है.

TULIP SINGH IN “SHANI BABA RAKHEEHA LAAJ HAMAAR”


Tulip Singh has been signed as female lead role in Sagar Films Combine & Love Art Film’s Shani baba Rakheeha Laaj Hamaar . The film is being jointly produced by Mahesh G. Thatikonda , Arjun G. Tthatikonda & R.D. Chauhan. and directed by Z. Suresh Shankar from his own story . It has screenplay by Prabhakar Jha & Manoj Gupta and dialogues by Anjani Shrivastav, music by Ashok Ghayal, lyrics by Ashok Ghayal, Fanindra Rao & Sumit Kumar Shrivastav. It co-stars Lalitesh Jha, Girish Sharma, Neelima Singh, Sangeeta Vardhan, Pushpraj singh, Sanjay Verma, master Aditya, baby Vaishnavi , baby KarunyaSree and guest appearance Pankaj Kesri. Main Lead are under finalization. The film will mounts the sets in this month with a regular shooting spell.

‘कब जागोगे’ की शूटिंग


ब्लैक कोबरा फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत एवं पूनम प्रोडक्शन इंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही निर्माता आर.के. निषाद की भोजपुरी फिल्म ‘कब जागोगे’ की शूटिंग पूर्णता की ओर है। जौनपुर में फिल्मांकित हो रही इस संदेशपरक फिल्म के निर्देशक अनिल लहरी हैं। निर्देशक के अनुसार, ‘कब जागोगे’ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती एक सामाजिक फिल्म है, जिसमें एक समतामूलक समाज-निर्माण के सपने को साकार करने की कोशिश की गई है। यह फिल्म बहुत हद तक अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन के समानान्तर है, जो जागृति लाने के लिए काम करती नजर आयेगी । इस फिल्म के लेखक सागर अंजाना हैं। इसमें गीत जिग्नेश भ्रमर के हैं और संगीतकार गणेश पाण्डेय एवं घुंघरू हैं। हीरा सरोज इस फिल्म के कैमरामैन हैं।
‘पिया तोहरे बिना’ और ‘पिया का घर’ जैसी भोजपुरी फिल्म निर्देशित कर चुके अनिल लहरी की इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं-सुजीत कपूर, सागर अंजाना, रश्मि श्रीवास्तव, जफ़र खान, अपर्णा पाठक, नेहा वाहिले, कविता गौतम, अजय शानू, पप्पू जौनपुरी, सत्य प्रकाश, टी.एन. विश्वकर्मा, विनय अकेला, सुनील कुमार और सुभाष चैहान। 
News by:- Uday Bhagat

प्रोडक्शन नम्बर वन का संगीतमय मुहुर्त

महावीर इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपूरी फिल्म ‘‘प्रोडक्शन नं. वन’’ का संगीतमय मुहुर्त अंधेरी लोखण्डवाला स्थित आर्यन स्टूडियों में किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता रमाकांत चौधरी ने बताया की यह फिल्म पूरी तरह पारीवारिक एवं एक्शन प्रधान फिल्म हैं इसकी शुटिंग 25 दिसम्बर से राज पीपला गुजरात में निर्देशक फहीम खान के निर्देशन में की जायेगी। इस अवसर पर गायिका साधना सरगम, सह निर्माता अविनाश कुमार, गायक नील कमल, पत्रकार अखिलेश, निर्माता रामानंद चौधरी, सह निर्माता अविनाश कुमार, संगीत व निदेशक फहीम ए खान, लेखक सुरेन्द्र मिश्रा, गीत बिपिन बहार, मुन्ना दुबे, पवन मिश्रा, छायांकन श्यामलाल चक्रवर्ती, फाइट दिलीप यादव, मुख्य कलाकार विराज भट्ट, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, गोपाल राय, कविता सिंह, लावन्या, आनंद मोहन, सीमा सिंह, व दीपक भाटिया है।

Thursday, 1 December 2011

अब सीमा सिंह की छुट्टी करेंगी गबरू बाई

सीमा सिंह को मिला आइटम क्वीन का ताज अब खतरे में नज़र आने लगा है ..क्यूंकि अब सभी आइटम्स की छुट्टी करने आ गई  है गबरू बाई ..इनके साइज पर मत जाइए ..ये बाई अपनी अदाओं से सबकी छुट्टी कर सकती है .....गबरू बाई का दावा  है कि पर्दे पर उनके जोशीले-भड़कीले आइटम को देखकर हर किसी की जबान पर अब  सिर्फ उनका ही नाम होगा. अब आइये जरा इन मोहतरमा का परिचय तो करा दें. ये गबरू बाई और कोई नहीं बल्कि अपने के. के. गोस्वामी हैं जो डाइरेक्टर संगीत कुमार की फिल्म "बियाह कइल जरूरी बा का "में आइटम गर्ल के रूप में रानी चटर्जी के साथ थिरकते नज़र आयेंगे...साथ ही आप विराज भट्ट को गबरू बाई की अदाओं पर कुर्बान होते देख पायेंगे.. ...के. के. अपने करियर में पहली बार इस गेट-अप में नज़र आयेंगे..बकौल के.के उन्हें इस गाने में काफी मज़ा आया ..उन्हें उम्मीद है की दर्शकों को भी उनका ये नया रूप पसंद आएगा ..अब देखना ये है कि के.के. इस फिल्म में गबरू बाई बनकर किस-किस की  नींद उड़ाते हैं !

‘‘खून पसीना’’ में इंस्पेक्टर की भूमिका में पवन सिंह

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म "खून पसीना" में इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। शिव फिल्म्स के बैनर तले बन रही निर्माता बाला भाई की इस फिल्म में पवन एक ऐसे ईमानदार पुलिस ऑफिसर है, जिसका मानना है कि मंजिल पाने के लिए पसीना बहाना पड़ता है। इस फिल्म में पवन की नायिका है मोनालिसा। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है भोजपुरी के चर्चित निर्देशक रामाकांत प्रसाद ने। पवन सिंह "खून पसीना" में अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित है व इस फिल्म के सफलता के प्रति आश्वस्त भी है।
News By:- bhojpuriyacinema