Tuesday, 7 February 2012
Monday, 6 February 2012
मोनिका सिंह बत्रा की ‘सईंया अरब गईले ना’
भोजपुरी वल्र्ड की नयी सनसनी मोनिका सिंह बत्रा इन दिनों हाट केक बनी हुई हैं। एक तरफ जहां उनकी फिल्म ‘एलान बा’ उत्तर प्रदेश और बिहार में सफलता का नया रिकार्ड बना रही है वहीं मोनिका सिंह बत्रा की एक फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ फ्लोर पर है। मोनिका ने एक फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ साईन की है तथा कई बड़े निर्माता मोनिका को अपनी फिल्मों में साईन करने को बेताब हैं। ‘सईंया अरब गईले ना’ के निर्माता हैं अजीत श्रीवास्तव और उसे निर्देशित करेंगे यशवंत सिंह ‘यश’। फिल्म में मोनिका की जोड़ी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ बनी है। ‘सईंया अरब गईले ना’ के सहयोगी कलाकार हैं संजय पाण्डेय और अयाज खान, जबकि आइटम डांस है सीमा सिंह का। फिल्म के लेखक हैं शंकर सैदपुरी और गीतों को धुनों से सजायेंगे संगीतकार गुणवंत सेन। फिल्म के निर्देशक यशवंत सिंह के मुताबिक ‘सईंया अरब गईले ना’ एक त्रिकोण प्रेम कहानी है। मोनिका सिंह बत्रा अब भोजपुरी फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ में मुख्य नायिका के रूप में नजर आयेंगी। मोनिका इस फिल्म में एक्शन भी करेंगी। इस फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ का निर्माण निर्मात्री रन्जू सिन्हा कर रही हैं जबकि निर्देशक हैं राजीव कुमार। इस फिल्म में मोनिका के अपोजिट भोजपुरी फिल्मों के एक सुपर स्टार को साईन किया जा रहा है जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। देहरादून की इस बाला को भोजपुरी खूब आती है और सबसे खास बात यह है कि मोनिका भोजपुरी वल्र्ड की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो एन.एस.डी. से हैं। मोनिका सिंह बत्रा का एक्शन में कोई जवाब नहीं है। उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा है। मोनिका की आनेवाली फिल्मों में ‘कसम तिरंगा के’, ‘गजब सीटी मारे सइयां पिछवाड़े’ तथा ‘सइंया अरब गइले ना’ को लेकर मोनिका काफी उत्साह में हैं।
पवन सिंह की शानदार शुरुवात
भोजपुरी लोक गायिकी को विश्व पटल पर लोकप्रिय बनाने वाले गायक व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह ने साल २०१२ से एक बार फिर शानदार शुरुवात की है . पिछले शुक्रवार रिलीज़ हुई इस साल की उनकी पहली फिल्म खून पसीना ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग ली है. बाला भाई निर्मित व रमाकांत प्रसाद निर्देशित इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं निरहुआ इंटरटेनमेंट . सुपर स्टार निरहुआ खुद इस फिल्म में एक मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में मोनालिसा, प्रिया शर्मा इन दोनों के अपोजिट है. तीन फरवरी को बिहार और मुंबई में एक साथ रिलीज़ हुई इस फिल्म में पवन सिंह एक पुलिस इन्स्पेक्टर की भूमिका में हैं. जैसा की फिल्म को लेकर प्रचारित किया गया था की फिल्म में खून और पसीना के बीच के द्वन्द को दर्शाया गया था और पवन सिंह मंजिल पाने के लिए पसीना बहाने के पक्षधर हैं जबकि निरहुआ मंजिल पाने के लिए खून बहाने के. जैसा की सर्वविदित है खून और पसीना के संघर्ष में जीत पसीना की ही होती है. अपनी शानदार शुरुवात से उत्साहित पवन सिंह इसे अपने दर्शको का प्यार मानते हैं. उल्लेखनीय है की इस साल भी पवन सिंह की कई फिल्मे क़तर से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है जिनमे रवि भूषण की डकैत, अरविन्द चौबे की रंगबाज़ राजा, राज कुमार पांडे की कसम गंगा मैया की , एक दूजे के लिए, लावारिश, डोली चढ़ के दुल्हन ससुराल चली, रंग दा प्यार के रंग में , आंधी तूफ़ान आदि शामिल हैं. बहरहाल खून पसीना की शानदार शुरुवात से भोजपुरी फिल्म जगत में उत्साह का माहौल है
Sunday, 5 February 2012
धूमधाम से हुआ ‘मोर्चाबन्दी’ का मुहूर्त
‘सुरसंग्राम’ के जरिये रातों रात लोगों के दिलों में उतर चुके गायक मोहन राठौर अब भोजपुरी फिल्मों में बतौर मुख्य नायक अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है ‘मोर्चाबन्दी’। इस फिल्म में मोहन राठौर के अलावा मनोज टाईगर भी नायक की भूमिका में नजर आयेंगे। मनोज टाईगर तथा मोहन राठौर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ‘मोर्चाबन्दी’ का मुहूर्त मुंबई के सन डिजीटल स्टूडियो में किया गया तो भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ खुद इस अवसर पर ‘मोर्चाबन्दी’ टीम का हौसला बढ़ाने मौजूद थे। इस भोजपुरी फिल्म का निर्माण निर्मात्री गीता श्रीवास्तव कर रही हैं जबकि गीतकार, लेखक एवं निर्देशक हैं डा. संजय श्रीवास्तव। डा. संजय श्रीवास्तव ने इसके पूर्व दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को लेकर भोजपुरी फिल्म ‘हमका अईसा वईसा ना समझा’ का निर्माण किया था। ‘मोर्चाबन्दी’ का संगीत दे रहे हैं खुद डा. संजय श्रीवास्तव तथा अजय प्रसन्ना। रौनक क्रियेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में रंजीव वर्मा भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आयेंगे। ‘मोर्चाबन्दी’ के निर्देशक डा. संजय श्रीवास्तव के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग बस्ती (उत्तर प्रदेश) में अगले माह से की जायेगी। लीक से हटकर बननेवाली इस फिल्म के गीत संगीत पर कड़ी मेहनत की जा रही है। इस मुहूर्त के अवसर पर दिनेश लाल यादव तथा मनोज टाइगर एवं मोहन राठौड़ ने फिल्म निर्देशक डा. संजय श्रीवास्तव की जमकर तारीफ की और कहा कि निश्चित ही यह एक अलग स्टाईल की भोजपुरी फिल्म होगी। इस फिल्म के प्रचारक शशिकांत सिंह तथा रंजन सिन्हा हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)




