Friday, 3 February 2012
Thursday, 2 February 2012
"खून पसीना" में कै़दी की भूमिका में नीरज राज पौडेल
निरहुआ इंटरटेनमेंट एवं शिवा फिल्मस् बैनर तले निर्मित फिल्म तथा रमाकांत निर्देशित फिल्म "खून पसीना" में नीरज राज पौडेल एक खूँखार क़ैदी की भूमिका में नज़र आयेंगें। खून पसीना इस साल की सबसे बड़ी बजट की भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म में नीरज राज के साथ साथ दिनेशलाल यादव ‘‘निरहुआ’’, पवन सिंह, पाखी हेगड़े व मोनालिसा के साथ अपने अभिनय का जादू दिखाते हुए नजर आयेंगें। नीरज खून पसीना के बाद रमाकांत द्वारा निर्मित-निर्देशित फिल्म ‘जानवर’ और अरविंद चौबे निर्देर्शित ‘दिल ले गईल ओढनियावाली’ फिल्म की शूटिंग में दिखेंगे। नीरज राज को ‘खून पसीना’ से काफी उम्मीद है और वह आशा जताते हैं कि दर्शकों को उनका रोल काफी पसंद आएगा।
गंगा किनारे शनिचर सिंह का आतंक
इन दिनों उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में भी जहाँ पुलिस काफी सक्रिय है वहीँ बनारस में शनिचर सिंह नाम के एक खूंखार अपराधी ने आतंक मचा रखा है. पुलिस प्रशाशन उनके सामने असहाय नज़र आ रहा है क्योंकि उन्हें दो दो महारथी राज कुमार पांडे और दिलीप जायसवाल का शह प्राप्त है. वैसे भी शनिचर सिंह की खासियत रही हर जहां भी जाते हैं वहाँ आतंक मचा देते हैं . इन दिनों वो बनारस में हैं. दरअसल शनिचर सिंह खुद बनारस नहीं गए बल्कि उन्हें राज कुमार पांडे और दिलीप जायसवाल ने यहाँ बुलाया है. आप सोच रहे होंगे की ये शनिचर सिंह आखिर है कौन ? तो आपको बता दें की नाम और काम बदलने में माहिर और खलनायिकी के सिरमौर माने जाने इस शख्स का असली नाम है अवधेश मिश्रा, जो किसी परिचय के मोहताज नहीं है . अपनी अदाकारी से भोजपुरी खलनायकी को नया रंग देने वाले अवधेश मिश्रा भोजपुरी के नंबर वन निर्देशक राज कुमार आर.पांडे की फिल्म गंगा के सौगंध में शनिचर सिंह नाम के खलनायक के किरदार में हैं. अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय से सबको कायल कर देने वाले अवधेश मिश्रा को इस फिल्म में एक नया ही रूप दिया गया है. बकौल अवधेश - वो एक कलाकार हैं और उनकी कोशिश होती है अपने किरदार में खो जाना , और अगर कलाकार किरदार को अपने में आत्मसात कर लें तो परदे पर उसका रिजल्ट अच्छा ही नज़र आता है . बहरहाल शनिचर सिंह के आतंक से लोगो को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि शनिचर सिंह के फन को कुचलने के लिए ट्रक ड्रावर सुपर स्टार पवन सिंह और राइजिंग स्टार खलासी चिंटू वहाँ मौजूद हैं.
महुआ पर 3 फरवरी से शुरू होखी ‘सुरो का महासंग्राम’
एक बेर फेर सजी गीत गवनई के मंच, आपन कला देखइहें बिहार, यू॰पी॰ आ झारखण्ड के सुरवीर. ई शो देखल जाई 3 फरवरी से ‘महुआ टी॰वी॰’ पर. ‘सुर संग्राम’ के दू गो शानदार सीजन का बाद महुआ टी॰वी॰ ले के आइल बा ‘सुरो का महासंग्राम’ आ फेर देश के उभरत गवनिहारन का बीच एगो जंग मची. देश के 5 राज्यन में कुल एक दर्जन शहरन में करावल आडिशन में करीब 50 हजार प्रतिभागी शामिल भइल रहले. ओही में से चुनल 36 गायकन के फौज उतरी ‘सुरो का महासंग्राम’ में.
भोजपुरी सभ्यता आ संस्कृति से जुड़ल गीत-गवनई का साथही पोपुलर फिल्मी गीतन आ पारंपरिक लोक गीतन के सुने के मौका मिले जात बा दर्शकन के. पहिला दू दिन, 3 आ 4 फरवरी के दर्जन भर शहरन में करावल आडिशन के झलकी देखावल जाई. एह शो के एंकर बनावल गइल बाड़े मनोज तिवारी मृदुल जे मंच पर भगवान कृष्ण का भूमिका में होखीहें आ तीनो राज्यन के प्रतिभागियन के जंग सम्हारे के काम करीहें.
बतौर जज रहीहे मशहुर लोक गायिका कल्पना आ भोजपुरी सिनेमा के सदाबहार अभिनेत्री ‘नंदिया के पार’ के गुंजा साधना सिंह. शो के निर्माण मशहूर फिल्म निर्माता अभय सिन्हा के कंपनी यशी फिल्म्स कइले बिया.
भोजपुरी सभ्यता आ संस्कृति से जुड़ल गीत-गवनई का साथही पोपुलर फिल्मी गीतन आ पारंपरिक लोक गीतन के सुने के मौका मिले जात बा दर्शकन के. पहिला दू दिन, 3 आ 4 फरवरी के दर्जन भर शहरन में करावल आडिशन के झलकी देखावल जाई. एह शो के एंकर बनावल गइल बाड़े मनोज तिवारी मृदुल जे मंच पर भगवान कृष्ण का भूमिका में होखीहें आ तीनो राज्यन के प्रतिभागियन के जंग सम्हारे के काम करीहें.
बतौर जज रहीहे मशहुर लोक गायिका कल्पना आ भोजपुरी सिनेमा के सदाबहार अभिनेत्री ‘नंदिया के पार’ के गुंजा साधना सिंह. शो के निर्माण मशहूर फिल्म निर्माता अभय सिन्हा के कंपनी यशी फिल्म्स कइले बिया.
Wednesday, 1 February 2012
‘सोहाग दान’ की संगीतमय शुरुवात
फैसल फिल्म्स व काका फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘सोहाग दान’ का भव्य संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई के जिप ट्रैक रिकार्डिंग स्टूडियो, अंधेरी (प.) में गायक राजा हसन, इंदू सोनाली खुशबू जैन, मोहन राठौर, रूपेश मिश्रा और आलोक कुमार के गाये गीत के साथ सम्पन्न हुआ। इस फिल्म में कुल 9 गाने हैं। इस फिल्म के निर्माता नाजिर हुसैन, जफरुल्लाह सिद्दीकी व बंधु भाई हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक मेराज खान हैं। फिल्म के गीतकार-संगीतकार साजन सरहदी, कथा-संवाद जे.जे. शेख, पटकथा अवधेश वर्मा, नृत्य संतोष कुमार, कैमरा मैन दिलीप जान, फाइट मास्टर दिलीप यादव हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी खलनायिकी का तेवर दिखा चुके अयाज खान इस फिल्म से बतौर नायक काम कर रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म में बिपिन चन्द्रा, रश्मि श्रीवास्तव, नैना श्रीवास्तव तथा आइटम गल्र्स सीमा सिंह व पूनम गौतम नजर आएंगी। इसकी शूटिंग अगले महीने से कुशीनगर एवं गोरखपुर (उ.प्र.) में शुरु होगी।
News by:- Uday Bhagat
News by:- Uday Bhagat
होली पर ‘‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’’
जी-9 इंटनेटमेंट बैनर तले बन रही फिल्म ‘‘दिल तोहरे प्यार में पागल हो गईल’’होली के शुभ अवसर पर बिहार में प्रदर्शित की जायेगी जिसके निर्माता हैं, कमलेश यादव तथा निर्देशक हैं इकबाल बख्श। फिल्म में नवोदित सोम यादव व अनारा गुप्ता की रोमांटिक जोड़ी के अलावा बताशा चाचा मनोज टाइगर का हास्य दर्शको को रोमांचित कर देगा . फिल्म में इनके अलावा भोजपुरी खलनायकी के सिरमोर अवधेश मिश्रा, गोपाल राय , अयाज खान, रणधीर सिंह, रितु पाण्डेय, सिकन्दर खान, काजल निषाध हैं। जिसको संगीत से संवारा है विनय बिहारी, आबिद जमाल, समीर सेन व विवेक अस्थाना, गीत है विनय बिहारी व जितेन्द्र यादव का कथा पटकथा संवाद रमेश मिश्रा, नृत्य दिलीप मिस्त्री, छायांकन अरूण हाजरा, मारधाड़ शकील शेख है।
Subscribe to:
Posts (Atom)



