उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां चुनावी मौसम पूरे शबाब पर है वहीं उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में इन दिनों संजय पांडे अपनी भोजपुरी फिल्म ‘सौगंध गंगा मईया के’ की शूटिंग कर रहे हैं। भारी ठंड में भी संजय पांडे बिना किसी परवाह के इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म के लिए संजय पांडे की लगन देखिये, संजय पांडे सुबह सात बजे ही सेट पर पहुंच जा रहे हैं। और बड़ी ही मेहनत से फिल्म ‘सौगंध गंगा मईया के’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक हैं राजकुमार पाडे जबकि नायक हैं पवन सिंह। वैैसे आपको बता दूं कि संजय पांडे की बीस से ज़्यादा फिल्में प्रदर्शित होंगी जिसमें वे मुख्य खलनायक होंगे जिसमें जगदीश शर्मा की ‘एक बिहारी सौ पर भारी’, राजकुमार पांडे की ‘सौगंध गंगा मईया के’, मुकेश पांडे की ‘सपूत’, निर्माता जे.पी. सिंह की ‘बजरंग’, शंभू पाडं की ‘गुलाम’, जितेश दुबे की ‘यादव पान भंडार’, ‘मुन्नी बदनाम भईल सईयां तोहरे खातिर’, अजय गुप्ता निर्देशित ‘पागल प्रेमी’, ‘बुलंदी’, ‘हार ना पाई प्यार हमार’, ‘राजा के रानी से प्यार हो गईल’, ‘कईसन पियवा के चरित्तर बा’, ‘गजब सीटी मारे सईयां पिछवाड़े’, फहीम खान की अगली फिल्म ‘रंग दे प्यार के रंग में’, ‘कहीं दिया जले कहीं जिया’, ‘सईयां अरब गईले ना’ तथा निर्देशक शाद कुमार की फिल्म ‘आज के गौतम गोविंदा’ प्रमुख हैं। इन फिल्मों में सजय पांडे अलग-अलग लुक में नज़र आयेंगे। इन बीस फिल्मों में कई फिल्मों की जहां शूटिंग पूरी हो गई है वहीं कई फिल्मों की शूटिंग चल रही है। कुछ फिल्में फ्लोर पर जल्द ही जा रही हैं।
Sunday, 5 February 2012
खेसारी को अंजना का ओढनिया नहीं लेने देंगे रजनीश झा
करीब तीन दर्जन से भी अधिक छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सफल अभिनेता रजनीश झा अब भोजपुरी सिने जगत में बालाजी सिने विजन प्रा० लि० के बैनर टेल बन रही फिल्म- दिल ले गईल ओढनिया वाली में बतौर मुख्य खलनायक - रजनीश झा ने जबरदस्त एंट्री मारी है. जिसमे छत्तीसगढ़ के स्टार शशिमोहन सिंह, खेसारीलाल यादव और अंजना सिंह के प्रेम कहानी के बीच राह का रोड़ा बन कर अंगार यादव के रूप में अपने अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद हर शख्स इनके अभिनय का मुरीद हो गया. आपको बता दें कि बचपन से ही अभिनय के प्रति दीवानगी ने इनको आज एक बड़े मुकाम पर खड़ा कर दिया है, लगभग तीन दर्जन छत्तीसगढ़ी फिल्मों में सफल अभिनय कर चुके हैं, जिसमें से फिल्म- झन भूलौ माँ बाप ला (सिल्वर जुबली ), टूर रिक्शावाला ( सौ दिन ) तथा भाँवर (पचास दिन ) इत्यादि है. इनकी भोजपुरी में आने वाली फिल्में हैं- एलाने जंग, हमरे नावे जिला हिलेला और गर्दा उड़ा देब ...
Friday, 3 February 2012
अनिल यादव ने खलनायकी से बनाई अपनी पहचान
निर्माता- सुभाष पासी की फिल्म सुपर हिट फिल्म - मुन्ना बजरंगी से भोजपुरी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री करके अनिल यादव ने खलनायक की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनायीं है. उनके द्वारा निभाया गया डाकू बबुआ का किरदार दर्शको को शोले के गब्बर सिंह कि याद दिला दिया था और आज भी नहीं भुला पाए हैं. दर्शकों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया तथा आज भी भोजपुरी सिने जगत में छाये हुए हैं. एक ओर जहां कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीँ कई फिल्में लाईन से प्रदर्शन हेतु तैयार हैं.
निर्माता बाला भाई एवं निर्देशक रमाकांत प्रसाद की हालिया रिलीज फिल्म खून पसीना में ठाकुर धर्म सिंह नामक खलनायक कि भूमिका दर्शकों को खूब पसंद आ रही है इसके अलावा फ़रवरी में ही पवन सिंह अभिनीत, निर्माता- मनोज चौधरी एवं निर्देशक रवि भूषण की फिल्म- डकैत में ठाकुर बलदेव सिंह का कहर देख कर दर्शक दंग रह जायेंगे.इसके बाद मार्च में रिलीज होगी निर्माता- निर्देशक रमाकांत प्रसाद कि फिल्म - जानवर तथा निर्माता हरीश जैसवाल की फिल्म- कजरा मोहब्बत वाला अप्रैल प्रथम सप्ताह में प्रदर्शित होनेवाली है.जिसमे दो ठाकुर खानदान की आपस में भिडंत होगी. यह पहली बार होगा जब दो खलनायक कुनाल सिंह और अनिल यादव का आमना- सामना होगा, जो दर्शको दिल पर अमित छाप छोड़ेगी.
इतना ही नहीं निर्माता-निर्देशक रमाकांत प्रसाद की जानवर के बाद फिर से अप्रैल में एक अनाम फिल्म की शूटिंग करेंगे.अनिल यादव का मृदु व्यवहार ही है कि हर निर्माता - निर्देशक उनको दुबारा अपनी फिल्मों रिपीट करता है.इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि रंगबाज़ फिल्म से चर्चा में आये हैदर काज़मी के प्रोडक्शन ए.एस.सी. डिजिटल प्रा० ली० कि अगली फिल्म- कालिया में एक बार फिर धमाका करने जा रहे हैं, जिसकी पूरी शूटिंग इसी महीने जहानाबाद (बिहार) हैदर काज़मी के गाँव में होगी.निर्देशन कि बागडोर संभाली हैं शिवराम यादव ने और मुख्य भूमिका में हैं- हैदर काज़मी एवं अक्षरा सिंह.
“ACHAL RAHE SUHAAG” – RELEASED IN BIHAR
Night Whistlers entertainment presents “ACHAL RAHE SUHAAG” Released this week with Very good response in Bihar. Producer :Sumit kain &Vikaas Sharma,Story-Direction-Abhilash Sharma,Lyrics-Fanindra rao,Pappu ojha,Abhijeet mishr a,Music-Devarshi, Cinematographer : Barun ,Choreographer-Kanu mukharjee ,Action-Titu singh , screenplay & dialogue :Rajnish verma.Cast-Vikrant singh,Richa sony,Raakhi tripathi, Sudhansu Sharan , Vijay khare , Sangeeta Raman, Puspha verma & Shakti sinha.
पाखी हेगड़े ने शुरू की फिल्म प्रोडक्शन व इवेंट कंपनी
भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में से एक पाखी हेगड़े ने प्रोडक्शन व इवेंट कंपनी की शुरूआत की हैं। पाखी ने अपनी कंपनी का नाम सेनूर इंटरटेनमेंट प्रा॰लि॰ रखा है और वें इस बैनर तले फिल्म निमार्ण, धारावाहिक निमार्ण व इवेंट्स आयोजन का काम करेगी। पिछले दिनों मुंबई के गोरगाँव में भोजपुरी सेलिब्रेटी क्रिकेट मैच का आयोजन कर पाखी ने अपने कंपनी की भव्य लाचिंग की। पाखी कहती है कि सेनूर भोजपुरी फिल्मों को मंच दिलाने का भरपुर प्रयास करेगी व कई बड़े भोजपुरी इंवेंट का भी आयोजन जल्द करेगी। पाखी की कंपनी बौलीवुड इवेंट्स का भी आयोजन करेगी। पाखी को पूरे इंडस्ट्री तरफ से शुभकामनाएं।
कलुआ भईल सयान जल्द रिलीज होगी
भोजपुरी सिनेमा नायक शुभम तिवारी और लोक गायक कलुआ की फिल्म ‘कलुआ भईल सयान’ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस फिल्म का निर्माण निर्माता शिव प्रताप सिंह तथा रितेश कुमार ठाकुर ने किया है। प्रताप फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत आकाश फिल्म्स इंटरटेनमेंट की ‘कलुआ भईल सयान’ के सह निर्माता हैं वीर प्रताप सिंह। रितेश कुमार ठाकुर इसके पूर्व ‘तू ही मोर बालमा’ का निर्माण कर चुके हैं। अरविंद अकेला उर्फ कलुआ को बतौर नायक इस फिल्म ‘कलुआ भईल सयान’ से लांच किया जा रहा है। इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं ओ.पी. कश्यप।
इस फिल्म के गीत लिखे हैं आर.आर. पंकज तथा शशि बावला ने जबकि संगीत दे रहे हैं राज सेन। इस फिल्म के कोरियोग्राफर हैं जे.डी. जबकि कैमरामैन हैं प्रिंस। फिल्म की कथ-पटकथा और संवाद खुद ओ.पी. कश्यप का है। इस फिल्म को लेकर शुभम तिवारी काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं कलुआ के साथ मैंने ‘तू ही मोर बालमा’ फिल्म किया था। उस समय वह छोटा था उसे सयान होकर नायक बनकर काम करते देखना मेरे लिए काफी खुशी की बात है। यह फिल्म जल्द ही प्रदर्शित होनेवाली है।
“TULSI BIN SUNA ANGANWA” MUSIC ON MUSKAN AUDIO
Anjali films entertainment presents ”TULSI BIN SUNA ANGANWA” Music Rights is acquired by Muskan Audio. Producer-R .B . SHARMA , Shabnam sheikh,Director-Shailesh srivastva,Story-Sushil yogi , Screenplay -Dialouge-Parvez alam,lyrics-Ashok kr deep, Music-Premji-Lataji, Cinematographer-Jayanto Ghosh , Executive producer-Jafar khan,Choreographer-Ashok-mayank, Gyan singh,Editor-Nakul Prasad , Fight :Ramakant mishra,Cast:Vinay anand,Monalisa,S.m.Zaheer,mehnaz shroff, Sunil pal, Sameer sheikh, Seema singh, Shakti kapoor&Rajan modi with purnela roy chaudhary.
Subscribe to:
Posts (Atom)


