Tuesday, 17 January 2012

जिन्दगी बड़ी अनमोल का मुहूर्त

एन. जी प्रोडक्शन की प्रस्तुती फिल्म ‘‘जिन्दगी बड़ी अनमोल’’ का सातवां व अंतिम गीत गायक अमरप्रीत सिंह की आवाज में स्वरलता स्टूडियो चार बंगला म्हाड़ा, अंधेरी में रिकार्ड किया गया। के. बी तमन्ना व तहजीन फातिमा के लिखे हुए गीतों को संगीत दिया अफरोज खान ने। इस अवसर पर फिल्म के कलाकार हर्ष कपूर, पूजा सिंह, गायत्री सिंह, यास्मीन खान, अयान खान और समीर खान उपस्थित थे। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता रमेश पटेल व राधा निगम है। निर्देशक शमशाद खान ने बताया है कि जिन्दगी बड़ी अनमोल, एक पारिवारिक, कामेडी और रोमांस से भरपूर फिल्म होगी। इसके साथ ही इस फिल्म में यह भी दिखाया जायेगा कि जिन्दगी वाकई बड़ी अनमोल है जिसका एक-एक पल हंसी और खुशी के साथ गुजारना चाहिए व आज की युवा पीढ़ी के लिए एक संदेश भी होगा जो नशे के आदि होकर अपनी जिन्दगी को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं।
News by:- Uday Bhagat

मेहरारू चाही मिल्की वाइट डाइलोग



"सब कर हिसाब किताब हुमार ख़ाता मे लीखल बा , कब केकर ख़ाता बंद करब केहू के नईखे मालूम" ये पसंदीदा डाइलोग है अभिनेता धीरज पंडित का उन की आने वाली फिल्म “ मेहरारू चाही मिल्की वाइट" जिस मे वो अंग्री यंग मॅन का किरदार निभा रहे है, फिल्म मे
मुख्या कलाकार है :- धीरज पंडित,रानी चटर्जी,प्रिएश सिन्हा ,नीलिमा सिंग,गजेंद्र चौहान , विष्णु शंकर वेलु!

फिल्म के निर्देशक है मीठलेष अविनाश,



निर्माता-मनोहर आस झा,
लेखक- वाजिद शेख,
गीत –विनय विहारी ,नूतन पंकज,सागर परदेसी और मिश्रा जी,
संगीत- राजेश गुप्ता,
फाइट-मंगल फ़ौजी,
डॅन्स- प्रवीण, ऋतु राज,
छायांकन- नंदू चौधरी.

ये फिल्म एक परिवारिक फिल्म हनी के साथ साथ रोमॅंटिक फिल्म भी है , इस फिल्म मे दो आईटॅम सॉंग “ नाच नचाइया धूम मचाइया " की वींनर सीमा सिंग ने किया है.

धीरज पंडित इस फिल्म मे हिन्दी फिल्म "प्यार किया तो डरना क्या “ मे अरबाज़ ख़ान द्वारा निभाए गये किरदार जैसा किरदार निभा रहे हा, जो तोड़ा गुस्से वाला होता है! धीरज पंडित ने इस फिल्म मे बहूत मेहनत की है , इस फिल्म के अभिनेता गजेंद्र चौहान , रानी चटर्जी से ले के यूनिट के हर एक सदस्या ने इन की बहूत ही तारीफ की थी, मुख्या रूप से फिल्म का क्लाइमॅक्स के शूट के दौरान तो लोग धीरज पंडित का अभिनय देख क भावुक हो गये थे!

"दिल दीवाना बिन सजना" की शूटिंग 18 जनवरी से



हरिओम प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘दिल दीवाना बिन सजना’ की शूटिंग गुजरात के राज पीपला शहर में 18 जनवरी से की जायेगी। निर्माता रणजीत सिंह नेगी, निर्देशक अमित कुमार मुन्ना, लेखक कुमार संतोष गीत बिनय बिहारी, संगीत विमल राज, दामोदर राव, संवाद शामली, नृत्य महेश आर. आचार्य, एक्शन रमाकांत मिश्रा, छायांकन शानू सिन्हा, आर्ट दिलीप शाह एवं पी. आर ओ संजय भूषण पटेल। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, रानी चटर्जी, कुनाल सिंह, निलीमा सिंह, सोनाली जोशी, सीमा राजपूत, नीतू सिंह, सोनिया मिश्रा, माधुरी मिश्रा, दीप श्रेष्ठ, डा. श्रीकांत चतुर्वेदी, नीरज बादशाह, सीमा सिंह आदि हैं।

भोजपूरिया " जानवर" की शुरूवात रमाकांत प्रसाद के द्वारा!

बोलीवुड की तर्ज़ पे चल रहे भोजपुरी फिल्म उधहयोग भी काफ़ी उन्नतशील है, भोजपुरी फिल्म निर्माता लोग फिल्म दर्शको के ख्वाइश को ध्यान मे रखते हुए उन के हिसाब से फिल्म का निर्माण करते है और वो फिल्म लोगो को पसंद भी आती है !

कुछ साल पहले बोलीवुड मे एक सूपरड्यूपर हिट फिल्म बनी थी “ जानवर” जिस को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुनील दर्शन ने बनाया था!

उन से हट क अपने भोजपुरी रस्तो पे चलते हुए भोजपुरी फ़िल्मो के मशहूर निर्देशक “ रमाकांत प्रसाद "ने भोजपुरी मे फिल्म “ जानवर” बनाने का वीडा उठा लिया है, उन्होने इस
फिल्म की शूटिंग आज दिनांक “16/01/2012 से मुंबई मे ही शुरू कर दी! ये फिल्म इस साल की सब से बड़ी एकशन फिल्म होगी!

इस फिल्म मे मुख्या किरदार निभा रहे है :-

विराज भट्ट, सुप्रेना सिंग,प्रिया शर्मा, गोलू,तनुश्री,अनिल यादव,बिपिन सिंग,नीरज राज पोदेल,विनोद मिश्रा,और नये खलनायक सिराज भगत!
इस फिल्म की शूटिंग बड़ी जोरो शोरो से मुंबई मे शुरू हो चुकी है ! 

Jaanwar First look

इस फिल्म मे मुख्या किरदार - विराज भट्ट, सुप्रेना सिंग,प्रिया शर्मा, गोलू,तनुश्री,अनिल यादव,बिपिन सिंग,नीरज राज पोदेल,विनोद मिश्रा,और नये खलनायक सिराज भगत!

Friday, 13 January 2012

भोजपुरी फिल्मों की बात ही कुछ और है : सुप्रेरणा सिंह

अपने अनप्रोफेशनल रवैये और दिशाहीनता के कारण भले ही भोजपुरी सिनेमा इन दिनों आलोचना के केंद्र में हो लेकिन इसकी समृद्ध परम्परा और मिठास के मुरीद भी कम नहीं हैं। ऐसी ही एक अदाकारा हैं सुप्रेरणा सिंह जो तमिल, तेलगु, राजस्थानी , मराठी और उड़िया फिल्म करने के बावजूद भोजपुरी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाना चाहती हैं। मूलतः उत्तर प्रदेश के इलाहबाद की रहने वाली सुप्रेरणा सिंह राजकुमार पाण्डेय की भोजपुरी फिल्म 'सात सहेलियां' से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने से पहले ही साउथ की फिल्मों में एक पहचान बना चुकी थीं। लेकिन अपनी मातृभाषा में फिल्म करने की चाहत ने इन्हें भोजपुरी फिल्मों में खींच लिया। इन दिनों 'राजा जी', 'कलुआ भईल सयान' और 'गजब सीटी मारे सैयां पिछवाड़े' जैसी फिल्मों में काम कर रही सुप्रेरणा इंडस्ट्री की भेड़चाल से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सुप्रेरणा के लिए फिल्मों की गिनती बढ़ाने से ज्यादा अहम है उसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना और इसके लिए सही सेटअप और सही फिल्मों का चुनाव जरुरी है। सुप्रेरणा की ख्वाहिश है कि दर्शक उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में याद रखें।

बिहार के सिनेमाघरों पर रवि किशन का कब्जा

भोजपुरी फिल्मो के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले अभिनेता रविकिशन के लिए आज का दिन ख़ास है, क्योंकि बिहार में सिनेमा के शौक़ीन के लिए उनकी फिल्म देखना एक मजबूरी बन गयी है क्योंकि हर शहर , कसबे में उनकी फिल्मे चल रही है . राजधानी पटना की हालत तो यह है की पटना सहित आस पास के दानापुर और पटना सिटी के सारे सिनेमाघरों में रवि किशन की दो फिल्मो ने कब्ज़ा जमाया हुआ है. इधर रवि किशन खुद आज बिहार में दर्शको से रु बा रु हो रहे हैं.
वैसे तो आज रविकिशन की तीन फिल्मो ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है लेकिन बिहार में उनकी हिंदी फिल्म चालीस चौरासी बिहार के छोटे बड़े ७० सिनेमाघरों में और भोजपुरी फिल्म केहू हमसे जीत ना पाई ६५ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है . एक स्टार की बिहार में एक साथ इतने सेंटर पर फिल्म रिलीज़ होने का यह पहला मामला है. दिलचस्प बात तो यह है की रवि किशन की कुछ पुरानी फिल्मे भी कई सिनेमाघरों में चल रही है . अर्थात सिनेमा के शौक़ीन लोगो को मकरसंक्रांति की छुट्टी रवि किशन की फिल्मो के साथ व्यतीत होगी