Friday, 6 April 2012

"रैना गेडाम" मराठी बाला का भोजपुरिया प्रेम

सिनेमा के रुपहले परदे पर अपने आपको देखना हर कलाकार बचपन से ही सपना सजो लेतें हैं. जी हाँ, नागपुर, महाराष्ट्र की मराठी बाला "रैना गेडाम" भी लगबग 5 वर्ष की उम्र में जब पहली बार स्कूल में एक फंक्शन में भाग लेने पर प्रथम पुरस्कार मिला तो अभिनय के प्रति उनका लगाव बढ़ गया. उसके बाद हमेशा स्कूल से लेकर कालेज तक कभी "प्रथम" तो कभी "द्वितीय" पुरस्कार विजेता होने की वजह से फिल्मों में अभिनय करने की लालसा जागृत हो गयी. उन्होंने "न्यू टैलेंट्स ग्रुप" के निर्देशक- " योगेश सोमन" तथा निर्देशक "देवदत्त" के साथ दो साल तक थियेटर करने के बाद "अनिल पुणेकर" द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म-"सूर्योदय" से फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत किया. साथ ही "आदिल खान" द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म- "बेड़िया" (कला फिल्म) में भी अभिनय का मौका मिला.
"नृत्य कला" को प्रथम वरीयता देने वाली नृत्यांगन व अदाकारा "रैना गेडाम" कई मराठी व हिंदी फिल्मों में काम करने के बाद अब भोजपुरी फिल्मों में भी सक्रीय हो गयी हैं. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म- "लड़ाईला अंखिया इ लौड़े राजा" थी. उनकी अन्य आने वाली फिल्में हैं- "दिल ले गईल ओढनिया वाली", "पाखंडी", "बाडीगार्ड हमार" तथा "पूर्वांचल का डाँन" और तीन हिंदी फिल्मों की भी बात चल रही है

भोजपूरिया एन्ग्री यंग मॅन विजय वर्मा

हर साल फिल्म इंडस्ट्रीस मे कुछ नये चेहरे आते है जिन मे से कुछ सफलता की पयदान पर उपेर चढ़ जाते है और कुछ लगातार मंज़िल पाने की सफ़र मे ही रहते है! दिनेश यादव की निर्देशित फिल्म " धड़के ला तोहरा नामे करेजवा " से भी एक नये अभिनेता विजया वर्मा का आगाज हो रहा है!
पिछले दीनो इन की फिल्म की शूटिंग गुजरात मे हुई बचे हुए कुछ भाग की शूटिंग जल्द ही मुंबई मे पूरी की जाएगी!
इस फिल्म मे अभिनेता विजय वर्मा का स्टंट तो लोगो को खास उत्साहित करेगा और वो सीन किसी ड्यूप्लिकेट ने नही बल्कि खुद विजय वर्मा ने दिए है! इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विजया वर्मा ज़ख्मी भी हो गये थे लेकिन उन्होने बिना आराम किए, बिना मरहम पट्टी किए कुछ ऐसे टेक दिए जो वाकई मे बहूतो के लिए मुस्किल का काम है!इन ख़तरनाक स्टुंटो के साथ विजय वर्मा इस फिल्म मे रानी चटर्जी के साथ इश्क़ लड़ाते भी दिखेंगे! यहा तक की लोगो ने विजय वर्मा की भोजपूरिया एन्ग्री यंग मॅन का टाइटल अभी से देना शुरू कर दिया है!
अब बस कुछ दीनो के अंदर ही इस फिल्म को आप सब के सामने पेश किया जाएगा!

रियलिटी शो ही नृत्य का बड़ा स्टेज- रिकी जैक्सन

मूल निवासी "गोलघर, पटना" के बहुमुखी प्रतिभावान नृत्य निर्देशक "रिकी जैक्सन" कड़े संघर्ष के बाद अब हिंदी व भोजपुरी दोनों सिनेमा में पूरी तरह से व्यस्त हो गये हैं. हिंदी सिनेमा के लगभग सभी कोरियोग्राफर के सहायक रह चुके रिकी जैक्सन "रियलिटी शो" को नृत्य का बड़ा स्टेज मानते हैं. उनका कहना है कि-" फिल्मों व स्टेज शो में सीमित दायरे में नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया जाता हैं परन्तु रियलिटी शो में कई प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा होती है तथा कौन कितना अच्छा परफार्म कर सकता है हमेशा कोशिश करना होता है". वे पिछले साल "आई० पी० एल० शो" करने के अलावा 'डी० डी० वन" का "रियलिटी शो नचले", "स्मार्ट वैलुएशन कंपनी", "निशा कोठारी शो" , "तनुश्री दत्ता 31 दिस्म्बर शो" इत्यादि कर चुके हैं.
रिकी जैक्सन ने कैरियर की शुरुआत भले ही हिंदी फिल्मों से किया है मगर हिंदी के अलावा "भोजपुरी सिनेमा" को प्रथम वरीयता देतें हैं. अब तक 4 भोजपुरी फिल्मों में नृत्य निर्देशन कर चुके हैं.उनकी पहले भोजपुरी फिल्म थी - "सजना आईले हमरे अंगना" और चौथी फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है-"कलुआ भाईल सयान" जिसके निर्माता हैं - रितेश ठाकुर और मुख्य भूमिकाओ में हैं- शुभम तिवारी, कलुआ, सुप्रेणा सिंह, प्रकाश जैस एवं प्रिया कपूर. "पी० आर० जैक्सन डांस अकैडमी" ( अँधेरी मुंबई) को शुरू करने की मूल मंशा यही है कि जिस तरह से जब मैं माया नगरी मुंबई आया था तो लोग अक्सर यही कहते थे कि वापस चले जाओ,कोई मेरी सहयता नही करना चाहता था.पर मैंने हिम्मत नहीं हारी और मुम्बा देवी के आशीर्वाद से मैंने एक साल के अन्दर खुद का यह डांस अकैडमी शुरू करने में सफलता पाई है.जिसमें 35 स्टुडेंट हैं जिन्हें मैं सिखाने के साथ ही साथ सहयोग करते रहता हूँ,ताकि इनको वह हताशा ना झेलना पड़े जो मैंने झेला है."

Tuesday, 3 April 2012

रवि भूषण - पवन सिंह की हैट्रिक ला रहे हैं आंधी तूफ़ान

भोजपुरिया परदे पर गुंडई राज जैसी सफल फिल्म दे चुके व फिल्म वितरको में हॉट केक बनी फिल्म डकैत के बाद निर्देशक रवि भूषण व सुपर स्टार फिर एक बार साथ हैं अनूप धवन- अमन कुमार प्रस्तुत व मनोहर कुमार निर्मित फिल्म आंधी तूफ़ान में . गुंडई राज व डकैत की ही तरह आंधी तूफ़ान भी एक्शन व इमोशन से भरपूर फिल्म होगी जिसमे एक्शन का तड़का लगाने पवन सिंह का साथ देंगे भोजपुरिया एक्शन स्टार विराज भट्ट. चोलेती चेहरा पर एक्शन के शौक़ीन पवन सिंह व विराज भट्ट के लगभग एक दजन एक्शन दृश्य इस फिल्म की खासियत होगी . आम तौर पर जहाँ आम भोजपुरी फिल्मो में एक्शन फिल्माने के लिए अधिक से अधिक पांच दिन का शेड्यूल होता है वहीँ इस फिल्म के एक्शन का शेड्यूल बारह दिनों का है. आंधी तूफ़ान की स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग एक मई से शुरू हो रही है फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट होंगी भोजपुरी की हॉट केक अंजना सिंह सिंह. इसके अलावा फिल्म में भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा, कोमेडी किंग से खलनायिकी में उतरे मनोज टाइगर, , आनंद मोहन, जया सिंह, सोम भूषण , गोपाल राय व सपना . .माँ काली मूवीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म की कथा खुद निर्देशक रवि भूषण ने ही लिखी है और उनकी पिछली फिल्मो की तरह आंधी तूफ़ान में भी मनोरंजन के हर पहलू का ध्यान रखा गया है. फिल्म के संगीत को सवार है मधुकर आनंद ने जिनके खाते में दो दर्जन से भी अधिक हिट फिल्मे है. गीतकार हैं विनय बिहारी, आर.आर. पंकज व प्रदीप मधुकर , संपादक हैं नकुल प्रसाद जबकि फिल्म के कैमरामेन हैं रवि चंद्रन. निर्देशक रवि भूषण के निर्देशन कैरियर की यह तीसरी फिल्म है और तीनो में ही पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं.

गंगा सिर्फ नदी नहीं वरन संस्कार है - रवि किशन

भोजपुरिया टाइगर रवि किशन ने गंगा की अविरलता निर्मलता के अभियान को अपना समर्थन देते हुए हर संभव मदद देने की बात है . बनारस में उन्होंने इसकी शुरुवात भी कर दी. रवि किशन बनारस में फिल्म मोहल्ला अस्सी की शूटिंग कर रहे थे .अस्सी घाट पर गूंजते गीत 'गंगा रे जरा ठहर यहां, क्यों कन्नी काट के जाती हो.' पर कलाकारों का भाव काशीवासियों को रिझा गया। साथ ही फिल्म यूनिट से जुड़े सभी सदस्यों के सीने पर चस्पा गंगा रक्षा से जुड़े स्टीकरों ने भी दिल से दिल के तार मजबूती से जोड़ दिए। यह भी जता दिया गंगा की किसी एक की नहीं सबकी मां है, उनकी रक्षा को हर किसी को खेवइया बनना होगा। रविकिशन ने कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं वरन संस्कार है, जो हर भारतवासी में आकार लेती है। उसके बाधित या प्रदूषित होने का असर जनमानस पर भी पड़ेगा। उन्होंने गंगा की अविरलता व निर्मलीकरण से जुड़े हर अभियान में जी जान से जुटने का आह्वान किया। बनारस में मौजूद अभिनेता सन्नी देओल ने भी अपना समर्थन देने की बात कही है . उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं उन्होंने कहा की काशी और गंगा से पुराना नाता है। यहां पहले भी आ चुका हूं, मोहल्ला अस्सी से जुड़ने के पीछे यही लगाव कारण बना। गंगा की रक्षा से जुड़े हर कार्य में सभी को जी जान से जुटना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सभी गंगा की स्वच्छता को जतन कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। सन्नी का मानना है कि काशी का अंदाज निराला है, ऐसा कहीं और नहीं देखा जा सकता। यह सब गंगा की ही देन 

जान तेरे नाम के मुख्य खलनायक "नीरज राज"

एक कहावत है- "सर सईया के दोहरे, जो पावक के तीर. देखन में छोटे लगे, घाव करे गंभीर". जी हाँ, यह कहावत सटीक बैठती है, साधारण कद- काठी के अभिनेता "नीरज राज" पर. प्रसिद्द निर्माता - निर्देशक रमाकान्त प्रसाद की शीघ्र ही प्रदर्शित हो रही फिल्म- "जान तेरे नाम" में अभिनेता 'नीरज राज" मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं.जिसमें विराज भट्ट तथा खेसारी लाल यादव हीरो हैं.और नीरज राज खूंखार डान की भूमिका हैं.
नीरज राज कहते हैं कि-" मैं रमाकान्त प्रसाद जी का बहुत शुक्रगुजार हूँ.क्योंकि अभिनेता तो बहुत से हैं पर उन्होंने छोटा डान की भूमिका हेतु मेरा ही चयन किया.यह किरदार निभाना मेरे लिए चुनौती थी मगर बहुत ही सहज रूप से कर लिया. मेरे बड़े भाई की भूमिका में विराज भट्ट का भी बहुत सहयोग मिला, गायक व नायक के रूप में सफल हो चुके खेसारीलाल यादव तथा मेरी कमेस्ट्री बहुत ही लाजवाब है. "
अन्य प्रदर्शित होने वाली फिल्में- निर्माता- निर्देशक रमाकांत प्रसाद की फिल्म- जानवर के अलावा निर्माता- राजेश सिंह व पप्पू भाई
तथा अरविन्द चौबे निर्देशित फिल्म- दिल ले गईल ओढनिया वाली, निर्देशक - दिनेश यादव की पहली भोजपुरी फिल्म- धड्केला तोहरे नावे करेजवा, निर्देशक - अमर बेताब की फिल्म- भोजपुरिया मजदूर, निर्देशक -बाली की फिल्म- मर्द ताँगे वाला है. और निर्माता "राजेश सिंह व पप्पू भाई की हिंदी फिल्म- वर्दी वाला गुंडा की शूटिंग चल रही है जिसके निर्देशक है- फारूख सिद्दकी तथा- हीरो हैं- दिनेश लाल यादव "निरहुआ" एवं शशिमोहन सिंह

Sunday, 1 April 2012

बिहार सरकार लगावायेगी जयपुर में मनोज तिवारी की फिल्म प्रदर्शनी

भोजपुरी फिल्म नायक मनोज तिवारी की फिल्मों तथा उनसे जुड़े पोस्टरों की प्रदर्शनी का आयोजन बिहार सरकार द्वारा जयपुर में किया जा रहा है। भोजपुरी फिल्मों के प्रति लोगों को जागरूक बनाने की दिशा में क़दम उठाते हुए बिहार सरकार द्वारा यह पोस्टर प्रदर्शन ०५ अप्रैल से राजस्थान की राजधानी जयपुर में लगायी जायेगी, जिसमें भोजपुरी फिल्मों के सफर को फिल्मों के पोस्टर के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस सफर में योगदान देने के लिए भोजपुरी फिल्म नायक मनोज तिवारी की फिल्मों के पोस्टरों को भी स्थान दिया गया है। बिहार सरकार द्वारा अपने प्रदेश की भाषा की फिल्म इण्डस्ट्री को उन प्रदेशों में फैलाने का फैसला किया गया है जहां भोजपुरी फिल्मों का विस्तार नहीं हुआ है। गौरतलब हो कि हाल ही में भोजपुरी फिल्म नायक मनोज तिवारी का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक बड़े समारोह में सम्मान भी किया गया था। मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ तीसरे दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म मानी जाती है जिसने भोजपुरी सिनेमा को फिर से खड़ा कर दिया था।