Wednesday, 8 February 2012

इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा मनोज तिवारी के फैन्स फालोवर

भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी भोजपुरी वल्र्ड के एक मात्र ऐसे स्टार हैं जिनके इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा फैंस फालोवर हैं। आज भी गुगल पर सबसे ज़्यादा भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी छाये हुए हैं। मनोज तिवारी के बारे में उनकी सक्रियता था उनसे जुड़ी बातों को सबसे ज़्यादा इंटरनेट पर पढ़ा जाता है। सिर्फ भोजपुरी वेब साइर्ट ही नहीं बल्कि अंग्रेजी और हिंदी साइटों पर भी तिवारी से संबंधित बातं, उनके देश विदेश के कार्यक्रम को वेबसाईट प्रमुखता दे रही हैं। वेब साइट पर मनोज तिवारी के फैन्स फालोवर की संख्या लगातार बढ़ रही है। फेसबुक पर भी मनोज तिवारी छाये हुए हैं। वे एक मात्र ऐसे भोजपुरी स्टार हैं जिनकी छोटी से छोटी गतिविधि भी बड़ी से बड़ी वेब साइट प्रमुखता से लेती है। मनोज तिवारी द्वारा क्रिकेटरों के मंदिर बनाये जाने की योजना पर मनोज तिवारी को उनके प्रशंसकों ने इंटरनेट पर बधाई दिया तो कई प्रशंसकों ने मनोज तिवारी से अपनी शिकायत भी दिखाई। इसी तरह मनोज तिवारी की भोजपुरी क्रिकेट लीग को भी देश की नंबर वन अंग्रेजी वेब साइट ने प्रमुखता से स्थान दिया तथा इसे भोजपुरी की एक बड़ी उपलब्धि बताया। मनोज तिवारी एक मात्र ऐसे भोजपुरी स्टार है। जिनके भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त फैंस फालोवर हैं। मनोज तिवारी से जुड़ी ख़बरें पाकिस्तान, मारीशस, सहित कई देश की अंग्रेजी वेब साइट प्रमुखता से प्रकाशित करती हैं। आज भी मनोज तिवारी अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, गुजराती तथा तमिल, तेलगू वेबसाइट पर छाये हुए हैं तथा उनके दुनिया भर में जबरदस्त फैस फालोवर हैं। कई देशों में मनोज तिवारी के फैंस तो उनसे सीधे इंटरनेट के जरिये जुड़े हैं। और मनोज तिवारी के फैंस फालोवर की संख्या लगातार बढ़ रही है जो भोजपुरी सिनेमा के लिए खुशी भरी ख़बर है।

Amitabh Bachchan shoots for Bhojpuri Film Ganga Devi

अमिताभ बचचन ने की भोजपुरी फिल्म की शूटिंगसदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लम्बे अरसे के बाद आज फिर एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग की. मुंबई के फिल्म सिटी में आज उन्होंने बतौर मेहमान कलाकार निर्माता दीपक सावंत और निर्देशक अभिषेक चड्डा की फिल्म गंगा देवी की शूटिंग की .
गंगा देवी के निर्माता दीपक सावंत अमिताभ बच्चन के निजी मेकअप मेन हैं और इसके पहले भी गंगा और गंगोत्री नाम से दो भोजपुरी फिल्म बना चुके हैं. गंगादेवी उनकी तीसरी फिल्म है. फिल्म में जया बच्चन, निरहुआ, पाखी हेगड़े, गुलशन ग्रोवर और भोजपुरिया खलनायिकी के सिरमौर अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं . अमिताभ बचन ने बतौर मेहमान कलाकार आज इस फिल्म की शूटिंग पूरी की . फिल्म में जया बच्चन और भरत शर्मा व्यास निरहुआ के माता पिता की भूमिका में हैं जबकि पाखी हेगड़े केंद्रीय भूमिका में .

Tuesday, 7 February 2012

“DEVTA” FIRST COPY OUT

Krc Films “DEVTA” First Copy out and is due for early release.Producer-Vijay Prasad. Director-Brijbhusan ,Cinematographer-Triloki chaudhary,Action-Jittu singh,Dances-Sanjay korbe,Cast-Anjani kumar chaturvedi ,Rakesh chaturvedi.Divya dwivedi ,,Shree kankani,Gopal rai,uttam mishra,prem giri & vijay Prasad With Sanjay pandey.

मनोज तिवारी का बचपन, जानिए उन्हीं की जुबानी



याद है बाबूजी की छड़ी

भोजपुरी गीतों और फिल्मों की चर्चा छिड़ेगी तो मनोज तिवारी पर ही आकर रुकेगी। कैसा था इस प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और लेखक का बचपन, जानिए उन्हीं की जुबानी:
मैं बचपन में शरारती नहीं था। मां बोलती हैं कि मैं हमेशा से सहनशील रहा हूं, लेकिन बचपन में ही मुझे बीड़ी की लत लग गई थी। तब कोई सात साल की उम्र थी मेरी। मुझे आज भी वह वाकया याद है। नहर के किनारे छुप कर मैं बीड़ी पी रहा था कि तभी ऊपर से बाबूजी की छड़ी पड़ने लगी। उस दिन का दिन है और आज का दिन है मैं किसी किस्म का नशा नहीं करता। जब ऐसा मौका आता है तो लगता है जैसे बाबूजी सामने खड़े हैं।
खेलों में रही खूब दिलचस्पी
खेलों से तो मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। गांव में कबड्डी खेलता था। गुल्ली-डंडा और कंचे खेलने में कब दिन गुजर जाता था, पता ही नहीं चलता था। फुटबॉल और क्रिकेट में मेरी काफी दिलचस्पी रही। क्रिकेट तो विश्वविद्यालय में आने तक चला।
स्कॉलरशिप पर की पढ़ाई
पढ़ाई-लिखाई में अव्वल ही रहा। हमेशा स्कॉलरशिप पाता था। बिहार स्कॉलरशिप एक्जाम पास किया था मैंने। सिक्स्थ क्लास के बाद मैंने घर से पैसा नहीं लिया, उल्टे देता ही था।
गुरुजी ने उल्टा लटकाया
स्कूल में जब भी मुझे सजा मिली तो स्कूल नहीं जाने के लिए, किसी शरारत के लिए नहीं। एक बार मैं चार-पांच दिन तक स्कूल नहीं जा पाया तो सजा के डर से और भी कई दिन तक नहीं गया। लेकिन स्कूल तो जाना ही था। सजा भी मिलनी ही थी। जब मैं स्कूल पहुंचा तो गुरुजी ने उल्टा लटका दिया। मुर्गा भी बनाया।
दीवारों पर कलाकारी
गाने के अलावा मैं पेंटिंग भी अच्छी कर लेता हूं। गांव की कोई दीवार ऐसी नहीं थी जहां मैंने अपना हुनर न दिखाया हो। खाली दीवार देखते ही मैं घोड़ा, हाथी बना डालता था। स्केच बनाने में महारथ हासिल थी मुझे।
स्कूल का हीरो
अपने स्कूल का हीरो होता था मैं। एक बार मैंने स्कूल में प्रधानमंत्री का चुनाव लड़ा था और जीता भी था। शनिवार की सांस्कृतिक गोष्ठियों में मेरी कविताएं छाई रहती थीं। जब खुलकर तारीफ होती थी मेरी कविताओं की तो मुझे भी लगता था कि कुछ बात तो जरूर है। कविताओं के इस शौक ने ही मुझे गीत लिखने और गाने के रास्ते पर आगे बढ़ाया।

सीमा सिंह खुद्दार

भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह अब आदि शक्ति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘खुद्दार’ में अपना डांस ब्लास्ट करते नजर आयेगी। इस फिल्म में पर्दे पर बिजली गिराती नजर आयेंगी। सीमा सिंह की इस फिल्म के निर्देशक हैं रवि सिन्हा। इस फिल्म में एक्शन स्टार विराज भट्ट तथा मोनालिसा एवं कोमल ढिल्लन की मुख्य भूमिका है। फिल्म में माया यादव, अली खान व अवधेश मिश्रा की अन्य प्रमुख भूमिकाएं हैं। फिल्म में मधुर संगीत है राजेश गुप्ता का वहीं गीत है कमल किशोर राजू व चन्द्रभूषण तिवारी के। फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा के मुताबिक ‘खद्दार’ एक पूर्ण संपूर्ण मनोरंजक फिल्म साबित होगी। फिल्म का प्रदर्शन फरवरी में किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर सीमा सिंह काफी उत्साह में हैं। वैसे आपको बता दें कि सीमा सिंह की एक फिल्म भी पिछले दिनों मुंबई के जिप ट्रैक रिकार्डिंग स्टूडियो, अंधेरी (प.) में गायक राजा हसन, इंदू सोनाली खुशबू जैन, मोहन राठौर, रूपेश मिश्रा और आलोक कुमार के गाये गीत के साथ सम्पन्न हुआ। इस फिल्म में कुल 9 गाने हैं। इस फिल्म के निर्माता नाजिर हुसैन, जफरुल्लाह सिद्दीकी व बंधु भाई हैं, जबकि फिल्म के निर्देशक मेराज खान हैं। फिल्म के गीतकार-संगीतकार साजन सरहदी, कथा-संवाद जे.जे. शेख, पटकथा अवधेश वर्मा, नृत्य संतोष कुमार, कैमरा मैन दिलीप जान, फाइट मास्टर दिलीप यादव हैं।
कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी खलनायिकी का तेवर दिखा चुके अयाज खान इस फिल्म से बतौर नायक काम कर रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म में बिपिन चन्द्रा, रश्मि श्रीवास्तव, नैना श्रीवास्तव तथा आइटम गल्र्स सीमा सिंह नजर आएंगी।

नगमा रम्भा के बाद अब मधु के साथ रवि की जोड़ी

भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार के साथ दक्षिण की कई नामी गिरामी अभिनेत्रियों ने भोजपुरी फिल्मो में कदम रखा था , उनमे पहला नाम था नगमा का जिन्होंने पंडित जी बताई ना बियाह कब होई से लेकर लगभग एक दर्जन भोजपुरी फिल्मो में रविकिशन के साथ ठुमके लगाये . उसके बाद आई रम्भा जिन्होंने बांके बिहारी एम.एल.ए और रसिक बलमा में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा . इन दोनों अभिनेत्रियों के बाद भोजपुरी से दक्षिण भारतीय खुशबू गायब हो गयी थी . उसी रिक्त स्थान को भरने आ गयी है तेलगु फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री मधु शर्मा जो रवि किशन के साथ जल्द नज़र आएँगी हिंदी फिल्मो के जाने माने निर्देशक दयाल निहलानी की पहली भोजपुरी फिल्म में. इस फिल्म की स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल इन दिनों सिलवास के मनोरम लोकेशन पर चल रही है . इस फिल्म में इन दोनों के अलावा ब्रिजेश त्रिपाठी और राजन मोदी भी मुख्य भूमिका में हैं . रवि किशन के अनुसार नगमा और रम्भा की तरह मधु में भी गजब की अभिनय क्षमता है और भोजपुरी फिल्म जगत को एक अच्छी अदाकारा मधु शर्मा के रूप में मिलने वाला है. बहरहाल, इस दक्षिण की बाला का जलवो का दीदार जल्द ही भोजपुरी फिल्म के दर्शको को मिलने वाला है.
News by:- Uday Bhagat

शुभी शर्मा के बढ़ते कदम

भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा शुभी शर्मा इन दिनों सफलता की आरे अग्रसर हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम बढ़ाने की राह पर हैं। ‘‘चलनी के चालल दुल्हा’’ से भोजपुरी पर्दे पर इंट्री मारने वाली शुभी की पिछले वर्ष ‘‘ आलौद ’’ ‘‘दुशमनी’’ व संतान’’ को दर्शको ने काफी प्यार दिया। इस वर्ष शुभी की ‘‘राजा के रानी से प्यार हो गईल’’ प्रदर्शन को तैयार हैं। इस फिल्म मे शुभी की अदाएँ एक बार फिर से देखने को मिलेगी। यही नहीं शुभी जल्द ही दक्षिण भारतीय निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी की फिल्म में भी काम करते दिखेगी। शुभी इसके अलावे और भी कई फिल्में कर रही है। शुभी नें अब तक रवि किशन जूनियर निरहुआ व पवन सिंह के साथ काम किया है। शुभी को आशा है कि वर्ष 2012 में वे भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना लेगी।