Tuesday 17 April 2012

खेसारीलाल-स्मृति सिन्हा की जोड़ी देवरा पे मनवाँ डोले में

भोजपुरी के नये स्टार खेसारीलाल यादव व अदाकारा स्मृति सिन्हा की सुपरहिट जोड़ी अब प्रसिद्ध निर्माता आलोक कुमार की देवरा पे मनवाँ डोले में देखने को मिलेगी। खेसारी-स्मृति की जोड़ी पिछले वर्ष की ब्लाकबास्टर फिल्म ‘‘साजन चले ससुराल’’ में थी। संयोगीता फिल्मस् प्रस्तुत इन एसोसिएशन विथ सी. पी. आई. मूवीज की ‘‘देवरा पे मंनवा डोले’’ में खेसारी - स्मृति का लव-एंगल है। फिल्म में खेसारी स्मृति सिन्हा की दीदी के देवर की भूमिका में है। फिल्म में अंजना सिंह, रानी चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, अनुप अरोड़ा, संतोष श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, माया यादव, सत्येन्द्र व ब्रजेश सिंह की भूमिकाये हैं। फिल्म के निर्देशक प्रेमांशू सिंह हैं। भोजपुरी बाक्स आफिस पर लगातार सात सुपरहिट फिल्म दे चुके निर्माता आलोक कुमार की इस फिल्म का प्रदर्शन मई में होगा। फिल्म के गीतकार बिनय बिहारी, फणीन्द्र राव, कृष्णा ‘बेदर्दी, व प्यारेलाल ‘कवि’, संगीतकार मधुकर आनंद, कार्यकारी निर्माता विकास कुमार हैं

No comments:

Post a Comment