Tuesday 14 February 2012

मनोज तिवारी सहित 21 विभूतियों ने गाया वंदे मातरम् का नया संस्करण



भोजपुरी फिल्म नायक व गायक मनोज तिवारी सहित पंडित विश्व मोहन भट्ट, सोनू निगम, शंकर महादेवन और सुनिधि चैहान सहित संगीत जगत की 21 महान विभूतियों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के नये संस्कण के लिए अपना स्वर और सुर दिया है। राष्ट्रगीत वंदेमातरम के नये संस्करण को संगीत कंपनी विकौन म्यूजिक ने जारी किया है। वंदे मातरम के नये संस्करण में स्वर देना निश्चित ही मनोज तिवारी की एक बड़ी उपलब्धि है। वंदे मातरम में स्वर देकर मनोज तिवारी काफी उत्साहित हैं। वंदे मातरम के नये संस्करण को कंपोज किया है प्रख्यात संयोजक विक्रम घोष ने।
विक्रम घोष कहते हैं "वंदे मातरम का ये वर्जन विचारशील और दार्शनिक है। आजादी के 64 वर्ष बाद इस राष्ट्रगीत को नये क्लेवर में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके ओरिजनल वर्जन से हटकर मैंने इस गीत को दिल की गहराईयों से संवारा है जिसमें भारत के बेहतरीन गायकों ने अपनी आवाज़ दी है"। मनोज तिवारी के अलावा सोनू निगम, शंकर महादेवन, सुनिधि चैहान, शान, शुभा मुदगल, रूप कुमार राठौड़, महालक्ष्मी अइयर, उस्ताद राशिद खान, पंडित अजय चक्रवर्ती, कौशिकी देसिकान और पलाश सेन सहित 21 गायकों ने वंदे मातरम् के नये वर्जन में अपनी आवाज दी है। मनोज तिवारी ने कहा कि वंदे मातरम् को गाने का अनुभव बहुत अच्छा रहा और उम्मीद है कि लोगों को वंदे मातरम् का नया वर्जन बहुत पसंद आएगा।

No comments:

Post a Comment