Tuesday 28 February 2012

मनोज चौधरी व पवन सिंह ला रहे हैं "डकैत

भोजपुरी पर्दे पर "गुंडईराज" देने वाले निर्माता मनोज चैधरी व पवन सिंह की जोड़ी ‘डकैत’ से एक बार फिर भोजपुरिया परदे पर दिखेगी। मिथिला टॉकिज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में पवन डकैत के टाईटिल भूमिका में हैं। फिल्म में पवन कई स्टंट करते दिखेंगें। फिल्म के लेखक-निर्देशक रवि भूषण हैं। फिल्म में पवन सिंह के साथ मोनालिसा, चांदनी चोपड़ा, प्रतिभा पाण्डेय, मनोज टाईगर, ब्रजेश त्रिपाठी , मनीष चतुर्वेदी, आनंद मोहन, अनिल यादव, विजया, सुबोध सेठ, आफरीन, सोम भूषण, संजय वर्मा की प्रमुख भूमिका है। फिल्म के गीतकार विनय बिहारी, संगीतकार मधुकर आनंद, एक्शन रियाज सुल्तान है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों मुंबई में किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment