Wednesday 22 February 2012

चकाचैंध भरी मोनिका सिंह बत्रा

भोजपुरी फिल्मों की हाट बाला मोनिका सिंह बत्रा किसी भी फिल्मी पार्टी में पहुंच जायें तो ज़ाहिर है कैमरे के मुंह उस तरफ हो जाते हैं जिधर से मोनिका बत्रा का आगमन होता है। ऐसा ही कुछ हुआ गोरेगांव में फिल्मिस्तान स्टूडियो के सामने प्लेटिनम स्टूडियो में जहां मोनिका बत्रा की फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ की संगीतम शुरुआत थी। जैसे ही मोनिका बत्रा का आगमन हुआ कैमरे के मुंह सारे वीआईपी को छोड़कर मोनिका सिंह बत्रा की ओर मुड़ गये। चकाचैंध कर देनेवाले फ्लैश के बीच इस बात की होड़ लग गई कि मोनिका सिंह बत्रा का इंटरव्यू कौन पहले करेगा। आपको बता दें कि फिल्म ‘एलान बा’ में भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी के अपोजिट नायिका बनकर भोजपुरी वल्र्ड में आनेवाली मोनिका बत्रा की फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ का निर्माण अजीत श्रीवास्तव कर रहे हैं और उसे निर्देशित करेंगे यशवंत सिंह ‘यश’। फिल्म में मोनिका की जोड़ी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ बनी है। ‘सईंया अरब गईले ना’ के सहयोगी कलाकार हैं संजय पाण्डेय और अयाज खान, जबकि आइटम डांस है सीमा सिंह का। फिल्म के लेखक हैं शंकर सैदपुरी और गीतों को धुनों से सजायेंगे संगीतकार गुणवंत सेन। फिल्म के निर्देशक यशवंत सिंह के मुताबिक ‘सईंया अरब गईले ना’ एक त्रिकोण प्रेम कहानी है। मोनिका सिंह बत्रा अब भोजपुरी फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ में मुख्य नायिका के रूप में नजर आयेंगी। मोनिका इस फिल्म में एक्शन भी करेंगी। इस फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ का निर्माण निर्मात्री रन्जू सिन्हा कर रही हैं जबकि निर्देशक हैं राजीव कुमार। इस फिल्म में मोनिका के अपोजिट भोजपुरी फिल्मों के एक सुपर स्टार को साईन किया जा रहा है जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। मोनिका सिंह बत्रा का एक्शन में कोई जवाब नहीं है। उन्होंने मार्शल आर्ट सीखा है। मोनिका की आनेवाली फिल्मों में ‘कसम तिरंगा के’, ‘गजब सीटी मारे सइयां पिछवाड़े’ तथा ‘सइंया अरब गइले ना’ को लेकर मोनिका काफी उत्साह में हैं। देहरादून की इस बाला को भोजपुरी खूब आती है और सबसे खास बात यह है कि मोनिका भोजपुरी वल्र्ड की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो एन.एस.डी. से हैं।

No comments:

Post a Comment