Monday 13 February 2012

सीमा सिंह हुईं बनारस की कचौड़ी जलेबी पर फिदा

भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह अपने डांस के जलवे से बनारस के लोग को भी झुमा कर आई हैं। जी हां! सीमा पिछले दिनों भोजपुरी फिल्म ‘सौगंध गंगा मईया की’ के लिए एक आयटम नंबर की शूटिंग के लिए बनारस गयीं। सीमा सिंह ने बनारस में अपनी इस फिल्म के लिए कमाल का आयटम नंबर शूट कराया। सीमा सिंह की व्यवस्तता का आलम यह था कि वे इलाहाबाद की हैं मगर फिर भी बनारस से वे सीधे गाने की शूटिंग के बाद मुंबई आ गयीं। यहां अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की जबकि बनारस से चंद घंटों की दूरी पर ही इलाहाबाद है। बनारस की यात्रा लाजवाब बताती हैं सीमा सिंह। वे कहती हैं बनारस शहर मस्त मौला शहर है। सीमा सिंह की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी यहां जुटी। सीमा सिंह ने बनारस की कचौड़ी, जलेबी खाई। वे कहती हैं मैंने आज तक ऐसी कचौड़ी जलेबी नहीं खाई थी। सीमा सिंह इस दौरान बनारस के मंदिरों में भी गयी। सीमा सिंह ने अपने प्रशंसकों को आटोग्राफ दिये। पत्रकारों को इंटरव्यू दिये और वहां के कलाकारों से भी मिलीं। वैसे आपको बता दें कि पिछले साल जितनी भी भोजपुरी की फिल्म प्रदर्शित हुई 80 प्रतिशत फिल्मों में सीमा सिंह का आयटम नंबर था। छोटे पर्दे के रियलटी शा ‘नाच नचईया धूम मचईया’ की विजता भी सीमा सिंह हैं। बीते साल उन्होंने डांसिंग क्वीन का खिताब भी जीता। सीमा सिंह के साथ लोगों ने तस्वीर निकलवाई और आटोग्राफ भी लिये। लोगों ने सीमा को एक बेटी और बहन जैसा सम्मान दिया। वैसे आपको बता दूं कि बेटी के उत्कृष्ट कार्य के लिए उनके मां बाप को सम्मानित करने की परम्परा सिनेमा जगत में नहीं देखने को मिलती है, मगर पहली बार डांसिंग क्वीन सीमा सिंह के माता पिता का एक रियलटी शो में सम्मान भी किया गया था।

No comments:

Post a Comment