Tuesday 27 March 2012

सीमा सिंह को मिला भोजपुरिया हेलन सम्मान

भोजपुरी फिल्मों की डांसिंग क्वीन सीमा सिंह को भोजपुरिया हेलन सम्मान से नवाजा गया है। डांसिंग क्वीन सीमा सिंह को यह सम्मान देश की राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित 6वें विश्व भोजपुरी सम्मलेन में दिया गया। नयी दिल्ली के द्वारिका में आयोजित इस 6वें विश्व भोजपुरी सम्मलेन में जैसे ही सीमा सिंह को ‘भोजपुरिया हेलन’ सम्मान के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। सम्मेलन में आयोजित देश विदेश से आये अतिथियों ने तालियां बजाकर सीमा सिंह का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियां कुनाल सिंह, रिंकू घोष, रानी चटर्जी, निर्देशक असलम शेख, निर्माता निर्देशक राजकुमार पांडे, आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज भावुक तथा अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने किया। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा से संबंधित मनोज भावुक द्वारा निर्मित 50 साल के भोजपुरी सिनेमा के सफर पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गयी। गौरतलब हो कि सीमा को इसके पहले भी डांसिंग क्वीन सीमा सिंह को ‘नाच नचइया धूम मचइया’ के लिए सम्मान दिया जा चुका है। सीमा सिंह को भोजपुरिया हेलन का सम्मान मिलने पर भोजपुरी सिनेमा जगत ने सीमा सिंह को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment