Monday 19 March 2012

‘‘अंधा कानून’’ अब भोजपुरी में

सुपरहिट हिन्दी फिल्म ‘‘अंधा कानून’’ अब भोजपुरी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। मशहूर निर्माण कपंनी सिनेविस्टास व हिना इंक ने भोजपुरी में ‘अंधा कानून’ का निर्माण किया है। निर्माता बाबू त्यागी के इस फिल्म में मेगास्टार मनोज तिवारी ‘‘मृदुल’’, शमीम खान, रानी चटर्जी, रिंकू घोष, उमेश सिंह, संतोष श्रीवास्तव, सी. पी. भटट, नागेश मिश्रा, एहसान खान, अलीखान, इरफान खान, जय प्रकाश, लईक खान एवं अवधेश मिश्रा, की प्रमुख भूमिकाएँ हैं। फिल्म में आईटम गर्ल सीमा सिंह व खुशी गुप्ता पर दिलकश आईटम गीत फिल्माये गये हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है इसरार अहमद ने। फिल्म के लेखक मोहम्मद सलीम, छायांकन एस. प्यारे, संगीतकार वैष्णवदेवा, गीतकार नजहर मेहरसबी, तौफिक पल्लवी है। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों अंतिम चरण में है।

No comments:

Post a Comment